फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: मनी प्लांट के अलावा घर पर लगाएं यह पौधा, बहुत जल्द बनाता है धनवान

Mon, 07 Sep 2020 05:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
क्रासुला पौधा - फोटो : Social media
वास्तुशास्त्र में न सिर्फ दिशाओं का महत्व है बल्कि घर के आसपास मौजूद हर एक चीज का भी होता है। वास्तुशास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए है जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ती है। वास्तु में जितना महत्व दिशाओं का होता है उतना ही महत्व घर पर मौजूद पौधों का भी होता है। कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिसे घर पर लगाने से ऊर्जा के साथ धन में वृद्धि होती है। आम धारणा के मुताबिक सुख-समृद्धि और धन वृद्धि के लिए वैसे तो मनी प्लांट को लगाने की बात कही जाती है, लेकिन काफी कम लोग यह जानते हैं कि इससे भी कारगार के पौधा होता है जिसे घर पर लगाने पर धन की कमी कभी नहीं होती है।

Rahu Transit 2020: 18 महीनों तक इस एक राशि में रहेगा राहु, जानिए राहु का शुभ-अशुभ असर
 
विज्ञापन

2 of 4
पैसे - फोटो : pixabay
यह पौधा होता है क्रासुला का। क्रासुला को मनी ट्री भी कहा जाता है। फेंगशुई में इसका काफी महत्व है। कहते हैं यह पौधा चुंबक की तरह पैसों को अपनी ओर खींचता है। क्रासुला के पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। वास्तुशास्त्र में माना जाता है कि इस पौधे को रखने से घर में धन वृद्धि होती है।

जानिए किस दिन पहनने चाहिए किस रंग के कपड़े और क्यों ?
विज्ञापन

3 of 4
money plant
यह छोटा सा मखमली पौधा गहरे हरे रंग का होता है। इसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं और यह फैलावदार होता है।इसे लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। इसका पौधा खरीद के किसी गमले या जमीन में लगा दें, फिर यह अपने आप फैलता रहेगा। इसे धूप या छांव कहीं भी लगाया जा सकता है।
 
विज्ञापन

4 of 4
क्रासुला पौधा - फोटो : Social media
इस पौधे के बारे में मान्यता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को अपनी ओर खींचता है। इसे घर के मुख्य द्वार के दायीं तरफ लगाएं। फिर देखिए, कैसे आपके घर में धन की वर्षा होने लगेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें