फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर में मनी प्लांट लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना नाराज हो जाएंगी मां लक्ष्मी

Tue, 10 May 2022 06:21 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
घर में मनी प्लांट लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
Money Plant Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसलिए लोग अपने घर में कई तरह के पौधे लगाते हैं। वास्तु में कई ऐसे पौधों के बारे में जिक्र किया गया है, जिनको घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट का पौधा। मान्यता है कि इस पौधे को घर में लगाने से कभी पैसों की कमी नहीं होती। इस पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है साथ ही खुशहाली बनी रहती है। हालांकि, ये पौधा तभी फलदायी होता है, जब इसे वास्तु के नियमों के अनुसार लगाया जाता है। मान्यता है कि यदि वास्तु के नियमों का पालन करके मनी प्लांट का पौधा लगाया जाए, तो घर में सुख-समृद्धि और रुपये-पैसों की कोई कमी नहीं रहती। आइए जानते हैं मनी प्लांट को लेकर वास्तु के कुछ जरूरी नियमों के बारे में...  
विज्ञापन

2 of 6
घर में मनी प्लांट लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
यदि मनी प्लांट का शुभ फल पाना है, तो इसे सही दिशा में लगाएं। अक्सर लोग मनी प्लांट को बिना सोचे किसी भी दिशा में लगा देते हैं। वास्तु शास्त्र की मानें तो मनी प्लांट लगाने की सबसे सही दिशा दक्षिण पूर्व है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से काफी फायदा होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
घर में मनी प्लांट लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
मनी प्लांट को लगाते समय इस बात का सबसे ज्यादा ख्याल रखें कि उसकी पत्तियां कभी भी जमीन को न छुएं। इसके लिए आप मनी प्लांट की बेल को किसी रस्सी से ऊपर की तरफ लगा सकते हैं। मनी प्लांट ऊपर की ओर जाता है तो इससे तरक्की होती है। वहीं कहा जाता है कि यदि मनी प्लांट के पत्ते फर्श से छूते हैं तो घर में नेगेटिव एनर्जी आती है। 

4 of 6
घर में मनी प्लांट लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
एक बात का भी ध्यान रखें कि कभी भी घर में सूखा हुआ मनी प्लांट न रखें। सूखा हुआ मनी प्लांट घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से घर में गरीबी आती है। 
विज्ञापन

5 of 6
घर में मनी प्लांट लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
इसके अलावा मनी प्लांट को घर के बाहर रखने की बजाए घर के अंदर रखना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा घर के अंदर आती है। वहीं इस पौधे को घर के बाहर लगाया जाए तो इसका नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाता है और ये अच्छा फल देने के बजाय नुकसान करने लगता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर में मनी प्लांट लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां - फोटो : money plant
इसके अलावा अपने घर में लगे मनी प्लांट को कभी भी दूसरों को गिफ्ट नहीं देना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर की लक्ष्मी दूसरे के यहां चली जाती हैं, जिसके चलते आपको शुभ फल नहीं मिलेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें