फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips For Workplace: नौकरी और व्यवसाय में चाहिए तरक्की, तो कार्यस्थल पर न करें ये गलतियां

Fri, 01 Jul 2022 11:39 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नौकरी और व्यवसाय में चाहिए तरक्की तो न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
Vastu Tips For Workplace: वास्तु शास्त्र में कई ऐसी बातें विस्तार से बताई गई हैं, जिनके जरिए जीवन की तमाम परेशानियों को कम किया जा सकता है। नौकरी, कारोबार में तरक्की के लिए लोग मेहनत के साथ ही वास्तु शास्त्र द्वारा बताए गए उपायों को भी करते हैं। वास्तु के अनुसार हमारी तरक्की में मेहनत के साथ ही आस-पास मौजूद सकारात्मक ऊर्जा का भी बड़ा योगदान होता है। लेकिन कभी-कभी जानें अनजाने में हम ऐसी गलतियां कर बैठेते हैं, जो हमारी तरक्की में बाधा बन सकती हैं और तमाम मेहनत के बाद भी किसी काम में सफलता नहीं मिलती। कार्यस्थल पर की गई ये गलतियां आस-पास नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं। ऐसे में यदि आप अपने करियर में तरक्की हासिल करना चाहते हैं तो अपने दफ्तर या वर्कप्लेस पर कुछ गलतियां करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार कौन सी वो गलतियां हैं...
विज्ञापन

2 of 5
नौकरी और व्यवसाय में चाहिए तरक्की तो न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
दक्षिण दिशा में न हो मुंह
वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऑफिस या दुकान में कभी भी दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके नहीं बैठना चाहिए। कार्यस्थल पर आपका मुंह पूर्व, पश्चिम या उत्तर दिशा की तरफ होना सही माना गया है।
विज्ञापन

3 of 5
नौकरी और व्यवसाय में चाहिए तरक्की तो न करें ये गलतियां - फोटो : istock
पूजास्थल न हो पीछे
कभी भी मंदिर की तरफ पीठ करके नहीं बैठना चाहिए अन्यथा इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए दफ्तर या कार्यस्थल पर ध्यान रखें कि आपकी कुर्सी के पीछे पूजा स्थल न हो। वहीं वास्तु के अनुसार दफ्तर में ईशान कोण या पूर्व दिशा में मंदिर बनवाना सर्वोत्तम माना गया है।

4 of 5
नौकरी और व्यवसाय में चाहिए तरक्की तो न करें ये गलतियां - फोटो : istock
कुर्सी के पीछे खाली जगह न हो
वास्तु के अनुसार, जहां आप बैठते हैं वहां आपकी कुर्सी के पीछे खाली जगह नहीं होनी चाहिए। यानी आपकी कुर्सी के पीछे दीवार होना सही माना जाता है। इसके अलावा आपके काम करने की टेबल का आकार आयताकार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नौकरी और व्यवसाय में चाहिए तरक्की तो न करें ये गलतियां - फोटो : iStock
निर्धारित जगह पर ही रखें तिजोरी 
वास्तु के अनुसार, कार्यस्थल या दुकान पर कभी भी पैसों को इधर-उधर अलग-अलग जगहों पर न रखें। दफ्तर या दुकान में आप पैसों के गल्ले की एक जगह निर्धारित कर लेनी चाहिए। साथ ही आपके दफ्तर में तिजोरी या रैक का दरवाजा इस तरह खुलना चाहिए कि उसका मुंह उत्तर दिशा की तरफ हो।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें