फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: दीवारों पर पेंटिंग लगाने से पहले इन वास्तु नियमों का करें पालन, धन-धान्य से भरेगा आपका जीवन

Wed, 26 Jun 2024 12:14 PM IST
शिखर बरनवाल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

कमरे की शोभा बढ़ाने के लिए अक्सर लोग दीवारों पर पेंटिंग लगाते हैं। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किस तरीके के पेंटिंग आपको अपने कमरे के दिवारों पर लगाना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
दीवार की पेंटिंग - फोटो : Amar Ujala
कमरे की शोभा बढ़ाने के लिए अक्सर लोग दीवारों पर पेंटिंग लगाते हैं। आमतौर पर लोगों को कई तरह के पेंटिंग पसंद होते हैं। मगर वास्तु के अनुसार दीवारों पर पेंटिंग लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये पेंटिग दिनभर हमारे सामने होती हैं, और इसका प्रभाव हमारे आमदनी और सेहत पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीवारों पर लगाई जाने वाली पेंटिंग और तस्वीरें भी घर के सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकती हैं। बता दें कि वास्तु वह विज्ञान है जो किसी भी स्थान के पंच तत्वों को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसलिए आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किस तरीके के पेंटिंग आपको अपने कमरे के दिवारों पर लगाना चाहिए। साथ ही ये भी जानेंगे कि पेंटिग लगाते समय किन वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
दीवार की पेंटिंग - फोटो : freepik
1. उगते हुए सूर्य की पेंटिंग
हम सबको पता है हिंदू धर्म में उगते हुए सूर्य का बहुत महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि उगता हुआ सुरज "नई शुरुआत और आशा" "जीवन और ऊर्जा" का प्रतीक है। इसलिए पूर्व दिशा में उगते हुए सूर्य की पेंटिंग लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का बढ़ता है।
विज्ञापन

3 of 6
दीवार की पेंटिंग - फोटो : freepik
2. दौड़ता हुआ घोड़ा
माना जाता है कि दौड़ता हुआ घोड़ा नेतृत्व और साहस का प्रतीक है। साथ ही घोड़े को सफलता के चिन्ह के तौर पर भी देखा जाता है। वास्तु के अनुसार, दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़े की पेंटिंग लगाने से करियर में तरक्की और धन लाभ होता है।

4 of 6
दीवार की पेंटिंग - फोटो : iStock
3. मोर के पंख
मोर को समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। पश्चिम दिशा में मोर पंखों की पेंटिंग लगाने से घर में खुशियां और धन-धान्य आता है।
विज्ञापन

5 of 6
दीवार की पेंटिंग - फोटो : freepik
4. हरे बांस की फोटो
हरे बांस की पेंटिंग बहुत कम लोगों के घरों में देखने को मिलता है, मगर ये पेंटिग आपके कमरे के लिए बहुत खास हो सकता है। हरे बांस को तरक्की और विकास का प्रतीक माना जाता है। उत्तर दिशा में हरे बांस की फोटो लगाने से व्यापार में वृद्धि और जीवन में नए अवसर प्राप्त होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीवार की पेंटिंग - फोटो : freepik
5. गणेश भगवान की फोटो
भगवान गणेश को बुद्धि और विघ्नहर्ता माना जाता है। हिंदू धर्म में गणेश भगवान का एक अलग स्थान है। ईशान कोण में भगवान गणेश की फोटो लगाने से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

दिशाओं के अलावा, पेंटिंग लगाते समय इन बातों का भी ध्यान रखें-
  • वास्तु के अनुसार पेंटिंग हमेशा साफ-सुथरी और अच्छी स्थिति में रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
  • टूटी-फूटी या खराब पेंटिंग घर में न लगाएं।
  • पेंटिंग का आकार और रंग घर के हिसाब से हो।
  • पेंटिंग को घर के सदस्यों की पसंद और सहमति से लगाएं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें