फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं मोरपंखी का पौधा, कुछ ही दिनों में चमकेगी किस्मत

Sun, 03 Apr 2022 10:41 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
घर की इस दिशा में लगाएं मोरपंखी का पौधा - फोटो : Pixabay
Vastu Tips: हर इंसान की ख्वाहिश होती है कि उसके जीवन में कभी भी धन-धान्य की कमी न हो। इसके लिए कुछ लोग दिन रात मेहनत भी करते हैं, लेकिन अमीर बनने के लिए मेहनत के साथ ही किस्मत का साथ देना भी बेहद जरूरी होता है। कुछ लोग कड़ी मेहनत करने के बाद भी असफल रहते हैं। हालांकि शास्त्रों में कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिसके जरिए आपकी किस्मत बदल सकती है। वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष पेड़-पौधों का जिक्र मिलता है, जिन्हें घर में लगाने से बरकत होती है। आज हम आपको ऐसे ही एक पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और लक्ष्मी का वास रहेगा। इस पौधे का नाम मोरपंखी है। यूं तो लोग घर की शोभा बढ़ाने के लिए इस पौधे को लगाते हैं, लेकिन कम लोग ही जानते हैं कि इस पौधे को लगाने से जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। साथ ही कभी भी पैसों की तंगी नहीं आती है। आइए जानते हैं इस पौधे के बारे में खास बातें... 
विज्ञापन

2 of 7
घर की इस दिशा में लगाएं मोरपंखी का पौधा - फोटो : iStock
कई जगहों पर इसे विद्या का पौधा भी कहा जाता है। यही वजह कि बचपन में अक्सर लोग अपनी किताब में भी इसे रखते थे, ताकि पढ़ाई में मन लगा रहे। मान्यता है कि मोर पंखी का पौधा घर में लगाने से घर के सदस्यों की  बुद्धि तेज होती है।  
विज्ञापन

3 of 7
घर की इस दिशा में लगाएं मोरपंखी का पौधा - फोटो : iStock
मोरपंखी का पौधा लगाने का सही तरीका
वास्तु के अनुसार जब भी आप अपने घर में मोरपंखी का पौधा लगाएं, तो इसे अकेले न लगाकर हमेशा जोड़े में लगाएं। इससे पति-पत्नी का रिश्ता सही रहता है। हमेशा दोनों लोगों में प्यार बना रहता है। साथ ही घर के अंदर कभी भी नकारात्मक ऊर्जा नहीं आती है। 

4 of 7
घर की इस दिशा में लगाएं मोरपंखी का पौधा - फोटो : iStock
कई बार मोरपंखी का पौधा सूखने लगता है। ऐसा शुभ नहीं होता है। इसलिए जब पौधे सूखने लगें तो उसे हटाकर तुरंत दूसरा मोरपंखी पौधा लगाएं। इस पौधे में नियमित रूप से जल देते रहें। 
विज्ञापन

5 of 7
घर की इस दिशा में लगाएं मोरपंखी का पौधा - फोटो : iStock
यदि परिवार में आपसी कलह की वजह से अशांति बनी रहती है, तो मोरपंखी का पौधा लगाने से छोटी-छोटी बातों पर होने वाले तनाव खत्म हो जाते हैं। ध्यान रखें जहां भी ये पौधा लगाएं वहां पर हल्की-हल्की धूप आती हो। इससे पौधे का विकास होता रहेगा।
विज्ञापन

6 of 7
घर की इस दिशा में लगाएं मोरपंखी का पौधा - फोटो : iStock
मोरपंखी के पौधे को भूलकर भी दक्षिण दिशा में ना रखें। इसे हमेशा पूर्व दिशा में लगाएं। इससे आपको घर में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। साथ ही परिवार में हमेशा खुशी बनी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घर की इस दिशा में लगाएं मोरपंखी का पौधा - फोटो : self
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मोर पंखी का पौधा लगाने से घर में बरकत आती है। सकारात्मकता के साथ ही घर में धन की कमी नहीं होती। आय के रास्ते खुलते हैं। यानी इस पौधे की बदौलत घर में सुख समृद्धि का आगमन होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें