फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजाघर बनाने और पूजा करने के कुछ जरूरी वास्तु टिप्स

Mon, 27 May 2019 04:32 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
puja ghar
घर पर पूजाघर का स्थान सबसे अहम होता है। घर का यही वह हिस्सा होता है जहां से सबसे ज्यादा शांति और ऊर्जा प्राप्ति होती है। दिन की अच्छी शुरुआत और शुभ कार्यो के लिए पूजा घर को बनवाते समय और पूजा करते वक्त कौन- कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए ताकि हमारे जीवन में सुख-समृद्धि आ सके। पूजाघर वास्तु नियमों के अनुसार होना चाहिए अन्यथा गलत दिशा में की गई पूजा से लाभ होने की बजाय आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

2 of 7
puja ghar
पूजाघर की दिशा 
घर पर पूजाघर की दिशा विशेष महत्व होता है। वास्तु के अनुसार पूजा घर की सबसे अच्छी दिशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व की दिशा मानी जाती है। 

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
विज्ञापन

3 of 7
puja ghar
पूजा करने की दिशा
पूजा करते वक्त मुख पूर्व या उत्तर दिशा की ओर करना चाहिए। वास्तु में कहा गया है कि धन प्राप्ति के लिए उत्तर दिशा एवं ज्ञान प्राप्ति के लिए पूर्व दिशा की ओर मुख करके की गई पूजा चमत्कारिक लाभ देती है।

4 of 7
puja ghar
पूजा स्थल पर जरूर करें ये काम
पूजा स्थल में सुबह-शाम नियमित रूप से दीपक जलाना एवं शंख जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होकर परिवार में सुख-सौहार्द का वातावरण बनेगा। 

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
विज्ञापन

5 of 7
puja ghar
यहां पर ना बनाए पूजाघर
पूजाघर कभी भी बाथरूम के आसपास नहीं बनवाना चाहिए और ना ही सीढ़ियों के नीचे या स्टोररूम में होना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
puja ghar
पूजा घर में ना रखें ऐसी मूर्तियां
पूजाघर में कभी भी किसी भगवान की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा एक ही भगवान की कई मूर्तियां भी नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
puja ghar
पूजा घर में ना रखें ऐसी चीजें
पूजा घर में केवल भगवान की मूर्तियां और पूजा साम्रगी ही रखनी चाहिए। कभी भी इस स्थान पर मंहगी चीजों को छिपाकर नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें