फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu tips for brahmasthan : घर में आखिर कहां पर होता है ब्रह्मस्थान और कैसे दूर होता है इसका दोष?

Sun, 26 May 2019 10:33 AM IST
Madhukar Mishra अनीता जैन, वास्तुविद्
विज्ञापन
1 of 7
ब्रह्मस्थान के वास्तु उपाय
वास्तु, प्रकृति से मनुष्य के सांमजस्य को बनाए रखने की वह कला है जो दस दिशाओं तथा पंच तत्वों पर आधारित होती है। किसी भी दिशा या तत्व के दोषयुक्त हो जाने पर वास्तु नकारात्मक प्रभाव देने लगती है, जिससे कारण वहां निवास करने वालों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु के अनुरूप प्लॉट या भवन के मध्य भाग को ब्रह्मस्थान माना गया है।
विज्ञापन

2 of 7
ब्रह्मस्थान के वास्तु उपाय
घर में क्यों जरूरी है ब्रह्मस्थान?

पुरानी शैली के घरों, हवेलियों और महलों में ब्रह्मस्थान पर खुला आंगन ज़रूर होता था। खुला हुआ ब्रह्मस्थान घर के अन्य वास्तुदोषों के कुप्रभावों को कम करने में सक्षम होता है। आजकल की शैली के मकानों में खुला हुआ आंगन नहीं छोड़ा जाता है। ऐसी स्थिति में घर में खुला क्षेत्र इस प्रकार उत्तर या पूर्व की तरफ रखें, जिससे सूर्य का प्रकाश एवं हवा मकान में अधिकाधिक प्रवेश कर सके। 
विज्ञापन

3 of 7
ब्रह्मस्थान के वास्तु उपाय
कहां होता है ब्रह्मस्थान?

ब्रह्मस्थान, वास्तुशास्त्र में वास्तुपुरुष की नाभि और उसके आस- पास का स्थान है। जिस प्रकार पेट से पूरे शरीर का नियंत्रण होता है, उसी प्रकार ब्रह्मस्थान से भी पूरे घर को स्वच्छ वायु, स्वच्छ प्रकाश एवं ऊर्जा की प्राप्ति होती है। सम्पूर्ण घर में ऊर्जा का प्रवाह ब्रह्मस्थान से ही होता है।

4 of 7
ब्रह्मस्थान के वास्तु उपाय
आखिर कैसा हो ब्रह्मस्थान? 

वृहत संहिता में इस बात पर विशेष बल दिया गया है कि जो गृहस्वामी खुशहाली चाहते हैं, वे ब्रह्मस्थान को अत्यंत सुरक्षित रखें। तात्पर्य यह है कि इस स्थान पर गड्ढा, पानी व गंदगी न हो। अतः ईशान कोण की ही भांति इस स्थान को भी सदैव साफ़-सुथरा व हल्का रखना चाहिए। 

शनि जयंती के अवसर पर शनि दोष निवारण पूजा (03 जून 2019, सोमवार)
विज्ञापन

5 of 7
ब्रह्मस्थान के वास्तु उपाय
गड्ढा मुक्त और ऊंचा रखें ब्रह्मस्थान

घर के मध्य का यह स्थान थोड़ा सा ऊंचा (गजपुष्ट) होना चाहिए, यदि हम ब्रह्मस्थान पर जल डालें, तो वह चारों तरफ फ़ैल जाए। इस जगह में गड्ढा या मकान का मध्य बैठा हुआ नहीं होना चाहिए नहीं तो गृहस्वामी को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है। यहां भारी फर्नीचर नहीं रखें, यथासंभव इस स्थान को खाली रखें। 
विज्ञापन

6 of 7
ब्रह्मस्थान के वास्तु उपाय
भूलकर न बनवाएं ये चीजें

ब्रह्मस्थान में सीढ़ी, वीम, खंभा, भूमिगत पानी की टंकी, बोरिंग, सेप्टिक टैंक, शौचालय इनका निर्माण नहीं किया जाना चाहिए। इस जगह झाड़ू, पोंछा आदि वस्तुएं बिल्कुल न रखें। ब्रह्मस्थान पर कभी भी अग्नि से सम्बंधित कार्य नहीं करें, क्योंकि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों में मन-मुटाव हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ब्रह्मस्थान के वास्तु उपाय
इस उपाय से दूर होगा दोष

सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन की प्राप्ति के लिए अपने घर का निर्माण इस प्रकार करें कि ब्रह्मस्थल दोषमुक्त हो। यह स्थान आध्यात्म और दर्शन से सम्बन्ध रखता है। इस स्थान पर नियमित रूप से भजन, कीर्तन, रामायण पाठ अथवा गीता का पाठ करने से दोषपूर्ण ब्रह्मस्थान से उत्पन्न हुई परेशानियों का निदान हो जाता है। अगर संभव हो सके तो इस स्थान में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें