फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu tips: कहीं आपके घर में तो नहीं हैं ये पेड़-पौधे, बन सकते हैं दुर्भाग्य का कारण

Thu, 02 Dec 2021 06:24 PM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
plants vastu
चारों ओर हरियाली मन को एक अलग ही सुकून पहुंचाती है। पेड़ पौधे जीवन का आधार हैं, यह तो सभी जानते हैं। इसलिए कहा जाता है कि अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। वास्तु के अनुसार भी पेड़-पौधे लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। वास्तु कहता है कि जिस स्थान पर हरे-भरे पौधे लगे होते हैं वहां पर सकारात्मकता का वास होता है, लेकिन यदि आप अपने घर में पौधे लगा रहे हैं तो उस समय कुछ बातों को ध्यान में रखना भी आवश्यक होता है। वास्तु में जहां कुछ पौधे समृद्धि में वृद्धि करने वाले माने गए हैं तो वहीं कुछ पौधो को घर में लगाना वर्जित माना गया है। माना जाता है कि यदि घर में ये पौधे लगे हो तो आपके दुर्भाग्य का कारण बन सकते हैं। इसलिए भूलकर भी ये पेड़-पौधे अपने घर में नहीं लगाने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 7
plants vastu
कपास का पौधा-
वैसे तो बहुत कम ऐसा होता है कि लोग कपास का पौधा अपने घर में रखते हों लेकिन कई बार साज-सजावट के लिए लोग कपास का पौधा अपने घर में ले आते हैं, क्योंकि इसके फूल देखने में बहुत अच्छे लगते हैं। माना जाता है कि घर में कपास का पौधा नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस पौधे को लगाने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
विज्ञापन

3 of 7
बबूल का पेड़ नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह का कारण बनता है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : kantilal_puri/instagram
बबूल का पौधा-
वास्तु शास्त्र कहता है कि बबूल का पेड़ घर में या घर के आस-पास भी नहीं होना चाहिए। यह एक कांटेदार वृक्ष होता है, जो नकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह में वृद्धि का कारण बन सकता है। इस पेड़ के कारण दुर्भाग्य और दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। माना जाता है कि यदि घर या उसके आस-पास भी बबूल का पेड़ हो तो परिवार के सदस्यों में वाद-विवाद की स्थिति बनी रहती है और मानसिक रोगों के पनपने की आशंका रहती है। वास्तु के अनुसार घर में कोई भी ऐसा पेड़ या पौधा नहीं लगाना चाहिए जो कांटेदार हो या जिसमें दूध निकलता हो। ऐसे पौधे आपके जीवन में परेशानियों का कारण बन सकते हैं।

4 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pintrest
मेहंदी का पौधा-
वास्तु के अनुसार, घर में मेहंदी का पौधा नहीं लगाना चाहिए। मेहंदी एक भीनी सुगंध छोड़ती है। इसलिए माना जाता है कि इसकी सुगंध से नकारात्मक शक्तियां आकर्षित होती हैं। इस पौधे को जहां भी लगाया जाता है, वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है जो आपके जीवन में तरक्की व सुख-शांति में बाधा उत्पन्न कर सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
घर में न लगाएं इमली का पेड़ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
इमली का पौधा-
घर में कई बार इमली का पौधा उग जाता है। वास्तु के अनुसार, इमली का पौधा भी घर में नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। यदि आप कोई भूमि खरीद रहे हैं और उसपर इमली का पेड़ है तो ऐसी जमीन को खरीदने व उसपर मकान बनाने से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर से तुरंत हटा दें ऐसे पौधे-
कई बार पौधे की आयु पूर्ण हो जाने या फिर सही देखभाल न हो पाने के कारण पौधे मुरझा जाते हैं या फिर पूरी तरह से सूख जाते हैं। वास्तु कहता है कि मुरझाए और सूखे हुए पौधों के कारण नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसलिए यदि घर में मुरझाए पौधे हैं तो उनकी उचित देखभाल करनी चाहिए और यदि पौधे सूख गए हैं तो उन्हें तुरंत घर से हटा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बोनसाई - फोटो : file photo
बोनसाई-
बोनसाई यानी छोटे आकार के पौधे जो देखने में बड़े वृक्षों की तरह लगते हैं। एक तरह से पेड़ों की बौनी प्रजाति को बोनसाई कहा जाता है। लोग सजावट के  तौर पर अपने घर में बोनसाई का पौधा लगाते हैं लेकिन वास्तु कहता है कि घर में बोनसाई का पौधा नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि यह पौधा घर में लगाने से तरक्की में बाधा आती है और प्रगति रुक जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें