फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Snake Plant Benefits: घर में जरूर लगाएं ये पौधा, नौकरी में दिलाएगा सफलता और आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Tue, 21 Jun 2022 05:02 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
घर में जरूर लगाएं ये पौधा, नौकरी में दिलाएगा सफलता - फोटो : iStock
Snake Plant Benefits in Hindi: आजकल इनडोर प्लांट का काफी चलन है। लोग अपने घर या ऑफिस में इनडोर प्लांट लगाना काफी पसंद करते हैं। इससे घर की सुंदरता तो बढ़ती ही है साथ में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। इसके अलावा पेड़ पौधों का वास्तु शास्त्र में भी काफी ज्यादा महत्व होता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों का जिक्र किया गया है, जिनको घर के अंदर लगाने से खुशहाली व सकारात्मक ऊर्जा आती है। इन्हीं पौधों में से एक है स्नेक प्लांट। वास्तु के अनुसार, घर में स्नेक प्लांट जरूर लगाना चाहिए। स्नेक प्लांट लगाने से व्यक्ति के घर की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में भी सुधार आता है। आइए जानते हैं स्नेक प्लांट लगाने के नियम और इनसे होने वाले फायदे के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
घर में जरूर लगाएं ये पौधा, नौकरी में दिलाएगा सफलता - फोटो : iStock
स्नेक प्लांट के फायदे
वास्तु के अनुसार, घर में स्नैक प्लांट लगाने से कई फायदे मिलते हैं। स्नैक प्लांट की गिनती वायु शुद्ध करने वाले पौधों में होती है। ये पौधा आपके तनाव को कम करके मानसिक सुकून पहुंचाने में भी मदद करता है। ये पौधा जीवन में आने वाली बाधाओं से भी आपको बचाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
घर में जरूर लगाएं ये पौधा, नौकरी में दिलाएगा सफलता - फोटो : iStock
यदि करियर या व्यवसाय में तरक्की पाना चाहते हैं, तो इसे अपने कार्यस्थल पर अपनी टेबल पर रखें। मान्यता है कि इससे कार्यक्षमता में तेजी आती है और काम में आ रही बाधाएं रास्ते से हट जाती हैं। 

4 of 6
घर में जरूर लगाएं ये पौधा, नौकरी में दिलाएगा सफलता - फोटो : iStock
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, यदि स्नेक प्लांट को घर के अंदर लगा रहे हैं, तो इसे घर के दक्षिण-पूर्वी कोने, पूर्व या दक्षिण दिशा में लगाना शुभ होता है। एक बात का ध्यान रखें कि इस पौधे को जहां भी रखें अकेले ही रखें। मान्यता के अनुसार, यदि ये अन्य पौधों से घिरा होगा तो घर पर नकारात्मक ऊर्जा भी ला सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
घर में जरूर लगाएं ये पौधा, नौकरी में दिलाएगा सफलता - फोटो : iStock
यदि आप बेडरूम या लिविंग रूम में इस पौधे को रखेंगे तो इससे सुख-समृद्धि आती है। हालांकि एक बात का ध्यान रहे कि इसे लिविंग रूम में ऐसी जगह रखें जहां घर में आए मेहमान की नजर उस पर पड़ सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर में जरूर लगाएं ये पौधा, नौकरी में दिलाएगा सफलता - फोटो : iStock
इसके अलावा पढ़ाई में बच्चों की एकाग्रता बढ़ाने के लिए इस पौधे को स्टड़ी रूम में रखना शुभ होता है। स्नेक प्लांट को बुक शेल्फ या फिर जहां आप पढ़ाई करते हैं उस टेबल पर रख सकते हैं। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें