फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips For Keys: घर में गलती से भी इन जगहों पर न रखें चाबियां, वरना नाराज हो सकती हैं देवी लक्ष्मी

Mon, 20 Jun 2022 12:21 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
घर में गलती से भी इन जगहों पर न रखें चाबियां - फोटो : iStock
Vastu Tips For Keys: चाबियों का इस्तेमाल सभी के घरों में किया जाता है। अलमारी से लेकर घर के दरवाजे और गाड़ियों की चाबी को रखने के लिए घर में एक स्थान सुनिश्चित होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यदि गलती से चाबी खो जाती है, तो काफी परेशानी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में चाबियों को रखने के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं? जी हां, दरअसल चाबियों को गलत तरीके से रखने से भी आप कई तरह की समस्याओं को आमंत्रित कर सकते हैं। वहीं यदि आप वास्तु में बताए गए नियमों के अनुसार चाबियों को रखते हैं तो घर में सकारात्मकता आती है। वास्तु शास्त्र कहता है कि यदि घर में चाबियां सही जगह रखी हों तो ये शुभ फल देती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर में चाबियों को रखने के लिए क्या नियम है... 
विज्ञापन

2 of 6
घर में गलती से भी इन जगहों पर न रखें चाबियां - फोटो : istock
ड्राइंग रूम न रखें
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी ड्राइंग रूम में चाबियों को नहीं रखना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ड्राइंग रूम में चाबियां रखने से बाहर से आने वाले लोग भी उन्हें देखते हैं, जिससे नजर लग जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
घर में गलती से भी इन जगहों पर न रखें चाबियां - फोटो : istock
पूजा स्थान में ने रखें चाबियां
वास्तु के अनुसार घर में पूजा स्थल के आस पास चाबियां नहीं रखनी चाहिए, क्योंकि चाबियां घर से बाहर ले जाने और लाने की वजह से उसमें गंदे हाथ लगते रहते हैं। ऐसे में यदि आप पूजा स्थान में गंदी चाबियों को रखेंगे तो इससे आपको नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। 

4 of 6
घर में गलती से भी इन जगहों पर न रखें चाबियां - फोटो : istock
किचन में भी न रखें चाबियां
रसोईघर में भी चाबियों को रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किचन को भी एक शुद्ध स्थान माना जाता है। वास्तु के अनुसार, किचन में भी चाबियों को रखने से आपको बचना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 6
घर में गलती से भी इन जगहों पर न रखें चाबियां - फोटो : istock
दिशा का रखें ध्यान
चाबियां धातु की बनी होती हैं। ऐसे में यदि आप घर में चाबी रखने के लिए कोई जगह की तलाश में हैं तो चाबी को लॉबी में पश्चिम की दिशा की ओर रख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घर में गलती से भी इन जगहों पर न रखें चाबियां - फोटो : istock
इन बातों का रखें ध्यान 
घर में चाबियों को इधर-उधर रखने के बजाय की-हैंगर का ही इस्तेमाल करें। वास्तु के अनुसार लकड़ी का की-हैंगर काफी शुभ माना जाता है। चाबियों को रखने के लिए ऐसे की-रिंग का इस्तेमाल न करें, जिसमें भगवान की तस्वीर आदि लगी हो।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें