नया घर खरीदने के वास्तु नियम
- फोटो : Ai generated
नए घर का बेडरूम
नया घर खरीदते समय बेडरूम की दिशा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर का मास्टर बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, इस दिशा में बेडरूम होने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति और आपसी तालमेल बना रहता है। वहीं, गलत दिशा में बेडरूम होने से दांपत्य जीवन में तनाव और मतभेद बढ़ने की मान्यता है। इसलिए घर खरीदने से पहले बेडरूम की दिशा जरूर जांच लें।