फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: पर्स में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, नहीं रुकता है एक भी पैसा

Sat, 15 Aug 2020 07:41 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
wallet
अक्सर लोग अपने पर्स में पैसों के साथ कई और चीजें भी रखते हैं। लेकिन कुछ चीजें पर्स में रखनें से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना कर पड़ सकता है, पर्स में अनावश्यक वस्तुओं के रखने से पैसों से संबंधित परेशानियां होती हैं। इसलिए हमें पर्स में ऐसी चीजें नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं किन चीजों को पर्स में रखने से नहीं टिकते हैं पैसे....
विज्ञापन

2 of 7
Wallet
अक्सर लोग अपने पर्स में पैसों के अलावा अन्य अनावश्यक चीजें भी रखते हैं। जैसे छोटी-छोटी पर्चियां, बिल आदि, लेकिन वास्तु अनुसार इन चीजों को पर्स में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन हानि होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
पर्स में पूर्वजों की तस्वीर न रखें(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कुछ लोग अपने पर्स में पूर्वजों की तस्वीरे भी रखते हैं लेकिन वास्तु कहता है कि किसी भी मृत व्यक्ति की तस्वीर पर्स में रखना अशुभ होता है। ऐसी चीजें पर्स में रखने से अशुभता के साथ कार्य में बाधाएं आती हैं।

4 of 7
पर्स में भगवीन की कटी-फटी तस्वीर नहीं रखना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जिस तरह से मंदिर में भगवान की टूटी हुई प्रतिमा नहीं रखनी चाहिए, उसी तरह से पर्स में कभी भी भगवान की कटी-फटी तस्वीरें न रखें, अगर आपको पर्स में किसी देवी-देवता की तस्वीर रखना है तो नई तस्वीर रखें, और पर्स को कभी-भी गंदे हाथों से न छुएं। अपवित्र हाथों से पर्स आदि छूने से लक्ष्मी वास नहीं करती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
पैसों को हमेशा व्यवस्थित तरीके से रखना चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • ज्यादातर लोग अपने पर्स में पैसों को अव्यवस्थित तरह से रखते हैं। लेकिन कभी भी पर्स में पैसों को तोड़-मरोड़ कर नहीं रखना चाहिए। पैसों को हमेशा सही से लगाकर रखना चाहिए। 
  • पर्स में कभी भी नोट और सिक्कों को एक साथ नहीं रखना चाहिए। इससे धन हानि होने की संभावना रहती है। साथ ही सिक्कों की बेवजह की आवाज से मां लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं। इसलिए नोट और सिक्के हमेशा अलग-अलग रखें। 
विज्ञापन

6 of 7
wallet
पर्स में कोई भी अश्लील सामाग्री नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि पर्स मां लक्ष्मी का स्थान होता है। इस तरह की सामाग्री पर्स में रखने से लक्ष्मी जी रुष्ट हो जाती हैं। ऐसे लोगों के पास कभी धन नहीं टिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पर्स में नुकीली वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु के अनुसार पर्स में नुकीली वस्तुएं भी नहीं रखनी चाहिए। नुकीली वस्तुएं पर्स में रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। पैसे का अपव्यय होता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें