फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Peony Flower: टलती जा रही है शादी तो घर की इस दिशा में लगाएं ये फूल, जल्द बनेंगे विवाह के योग

Fri, 25 Nov 2022 07:12 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शादी में हो रही है देरी तो घर में लगाएं ये पौधा - फोटो : iStock
Peony Flower Vastu Tips in Hindi: पढ़ाई में और करियर बनाने की होड़ में आजकल शादी की उम्र पीछे छूटने लगी है। यही वजह है कि अपने बच्चों की शादी सही समय पर करना आजकल माता पिता की सबसे बड़ी चिंता बन गई है। वहीं कभी-कभी ग्रह नक्षत्रों के अशुभ स्थिति की वजह से भी विवाह में देरी होती है या रिश्ते बनते बनते बिगड़ जाते हैं। ये बात जितनी माता-पिता को परेशान करती है, उतनी ही विवाह योग्य लड़के-लड़कियों को भी। हालांकि ज्योतिष और वास्तु में ऐसे कई उपाय भी बताए गए हैं, जिनके जरिए शादी में आ रही बाधा को कम किया जा सकता है। वास्तु शास्त्र में एक फूल के बारे में जिक्र किया गया है, जिसे घर की सही दिशा में लगाना शुभ होता है। इससे जल्द विवाह के योग बनते हैं। चलिए जानते हैं इस पौधे के बारे में... 

पढ़ें- राशिफल 2023 । अंकज्योतिष राशिफल 2023
विज्ञापन

2 of 5
शादी में हो रही है देरी तो घर में लगाएं ये पौधा - फोटो : iStock
पियोनिया के फूल 
वास्तु शास्त्र में पियोनिया के फूलों को बेहद चमत्कारी माना गया है। पियोनिया के पौधे पर लगने वाले फूल को फूलों की रानी कहा जाता है। पियोनिया के फूल को सौंदर्य व रोमांस का प्रतीक माना जाता है, इसलिए पियोनिया को घर पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और  इसके प्रभाव से शादी में आ रही बाधा दूर होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
शादी में हो रही है देरी तो घर में लगाएं ये पौधा - फोटो : iStock
शीघ्र विवाह के लिए कारगर उपाय
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि विवाह योग्य किसी लड़के या लड़की के विवाह में समस्या आ रही है, तो घर पर पियोनिया का पौधा लगाना शुभ होता है। पौधे की जगह आप घर पर पियोनिया की पेंटिंग या फूल भी लगा सकते हैं। 
 

4 of 5
शादी में हो रही है देरी तो घर में लगाएं ये पौधा - फोटो : iStock
आपसी प्रेम के लिए 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आपके भी घर में हर छोटी-छोटी बात पर विवाद होने लगता है, तो पियोनिया की पेंटिंग या इसका पौधा घर पर लगाएं। इस पौधे को दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर लगाएं। इस दिशा का संबंध परिवार में रहने वाले लोगों के बीच के संबंध को दर्शाता है। 

Eye Blinking Reason: महिलाओं की बाईं आंख फड़कने का क्या होता है मतलब? जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी में हो रही है देरी तो घर में लगाएं ये पौधा - फोटो : iStock
बगीचे में इस दिशा में लगाएं पियोनिया का पौधा 
वहीं यदि आप बगीचे में पियोनिया का पौधा लगा रहे हैं, तो घर के प्रवेश द्वार के दाहिनी ओर लगाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे आपके घर में सकारात्मकता का वास होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें