vastu tips
- फोटो : अमर उजाला
शुभ हो प्रवेश द्वार
वास्तु में प्रवेश द्वार को बहुत अहम माना गया है। यह घर का आइना होता है,इसे हमेशा साफ़-सुथरा रखें। यहाँ ज्यादा तड़क-भड़क वाली तस्वीरें नलगाकर शुभ प्रतीक चिह्न जैसे स्वास्तिक,ॐ,कलश, पवनघंटी, शंख,मछलियों का जोड़ा या आशीर्वाद मुद्रा में बैठे गणेश जी लगाना शुभकारक रहता है।फ्रैश अथवा प्लास्टिक की फूल-पत्तियों के तोरण से भी द्वार को सजाया जा सकता है।घर के दरवाजे कभी भी अनियमित आकार के या टूटे-फूटे नहीं होने चाहिए,ऐसा होने से ये परिवार की तरक्की में बाधा आने का बड़ा कारण बन सकते हैं।