वास्तुशास्त्र ज्योतिष शास्त्र की एक शाखा है। जिसमें दिशाओं के महत्व के अनुसार घर का नक्शा तैयार किया जाता है। अगर घर का हर एक कोना दिशाओं के अनुकूल बनें घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। वास्तु में मध्य की दिशा को मिलाकर 9 दिशाएं होती हैं। घर की दक्षिण दिशा का सम्बन्ध शिक्षा और नौकरी से होता है जबकि दक्षिण-पश्चिम दिशा व्यक्ति की कुशलता और ज्ञान से सम्बंधित होती है। उत्तर दिशा का सम्बन्ध सामाजिक सम्मान से होता है और उत्तर-पश्चिम दिशा धन और समृद्धि से जुड़ी होती है। जबकि उत्तर-पूर्व दिशा प्यार और पति-पत्नी के संबंधों को प्रभावित करती है। घर की पूर्व दिशा बच्चों से सम्बंधित होती है। उनके विकास, सोच और स्वास्थ्य को ये दिशा प्रभावित करती है।
घर बनवाना चाहते हैं? जानिए वास्तु के अनुसार कैसा होना चाहिए आपके घर का नक्शा प्रसिद्ध वास्तु-विशेषज्ञ से, केवल 251 रूपए में। (विज्ञापन)