फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: आजमाकर देखें ये आसान से वास्तु के उपाय, दूर हो जाएंगी आपकी सारी समस्याएं

Sat, 10 Oct 2020 07:22 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
vastu tips
कभी परिस्थितियां ऐसी हो जाती है कि घर में अचानक से परेशानियां बढ़ जाती हैं। आप कोई भी कार्य करते हैं, तो वह पूर्ण नहीं होता है। इन सब परेशानियों का कारण घर में वास्तु दोष हो सकता है। घर बनवाते समय लोग वास्तु का ध्यान रखते हैं लेकिन घर में सामान रखते समय, सजावट करते समय कुछ गलतियों के कारण भी वास्तु दोष लग जाता है जिसके बारे में हमें ज्ञात नहीं होता है और हमें समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। वास्तु के अनुसार कुछ बातों को ध्यान में रखकर और आसान से उपायों को करके आप समस्याओं से निजात पा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
मुख्य द्वार पर प्रतिदिन सुबह को पानी डालकर साफ-सफाई करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
घर में प्रतिदिन सुबह साफ-सफाई करने के बाद मुख्य द्वार पर जल डालना चाहिए। इससे घर में धन संबंधित परेशानियां नहीं आती हैं। नियमित रूप से अपने ईष्ट की पूजा आराधना करनी चाहिए। अपने पूजा घर में नित्य घी का दीपक अवश्य जलाना चाहिए। पूजा सदैव पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करनी चाहिए। इन सब बातों को ध्यान में रखने से आपके ऊपर ईश्वर की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 8
घर के हर स्थान पर रोशनी करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pexel
हमारे घर में कुछ स्थान ऐसे भी होते हैं जहां पर ज्यादा आना-जाना नहीं रहता है। लेकिन आपको प्रतिदिन अपने घर के हर एक स्थान चाहे वह कमरा हो या फिर आपका आंगन हर जगह संध्या के समय प्रकाश अवश्य करना चाहिए। घर के मुख्य दरवाजे पर दीपक जलाना चाहिए।

4 of 8
घर में कैक्टस न लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
घर में कैक्टस और कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए। क्योंकि यह पौधे घर में अशांति बढ़ाते हैं। अगर आपके घर में कैक्टस है तो उसे हटा दें। वास्तु के अनुसार तुलसी, अशोक, हरश्रृंगार आदि के पौधे शुभ माने जाते हैं। इन में से कोई दो पौधे घर में लगाने चाहिए। ये पौधे समृद्धि को लाने वाले माने गए हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सबसे पहले खाना वास्तु देवता के लिए निकाले (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
जब भी घर में भोजन बने तो सबसे पहले वास्तु देवता के लिए उसमें से थोड़ा सा भोजन किसी बर्तन में निकाल कर रख दें उसके बाद घर के सभी सदस्यों को भोजन कराएं। निकाले गए भोजन को गाय को खिला दें। मान्यता है कि इससे वास्तु देवता प्रसन्न होते हैं और घर का वास्तु सही रहता है।
विज्ञापन

6 of 8
रुकी हुई घड़ी या अन्य टूटी हुई चीजें घर में न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु के अनुसार कभी भी घर की छत पर अनावश्यक कूड़ा या कबाड़ एकत्रित नहीं करना चाहिए। घर में किसी भी तरह का खराब इलैक्ट्रॉनिक का समाना या फिर टूटा हुआ सामान नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिससे मानसिक तनाव बना रहता है।
 
विज्ञापन

7 of 8
गणेश जी या अन्य देवी-देवताओं की एक से अधिक मूर्तियां न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : SOCIAL MEDIA
वैसे तो गणेश जी की एक से अधिक मूर्ति रखने से कोई समस्या नहीं होती है लेकिन पूजा स्थान पर तीन गणेश जी की प्रतिमाएं नहीं रखनी चाहिए। इसी तरह से अन्य देवी-देवताओं की भी एक से अधिक प्रतिमाएं नहीं रखना चाहिए न ही कोई खंडित मूर्ति पूजा घर में रखें।
विज्ञापन

8 of 8
झाड़ू हमेशा सही स्थान पर रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
झाड़ू को लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है इसलिए झाड़ू के कभी भी ऐसे स्थान पर न रखें जहां पर आते-जाते सबकी नजर पड़ती हो। झाड़ू को कभी खड़ा करके भी नहीं रखना चाहिए। झाड़ू को ऐसे स्थान पर कतई न रखें जहां पर उसमें पैर आदि लगने की संभावना हो। इससे आपको घर में आर्थिक परेशानियां आती हैं। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें