फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2020: इस नवरात्रि जरूर अपनाएं वास्तु के ये खास उपाय

Fri, 09 Oct 2020 03:37 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शारदीय नवरात्रि 2020 - फोटो : Rohit Jha
Shardiya Navratri 2020: शारदीय नवरात्रि पर्व हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार 17 अक्तूबर से शुरु हो रहा है जो 25 अक्तूबर को समाप्त होगा। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन उत्सव में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है। माता के भक्त आशीर्वाद पाने के लिए नौ दिनों तक व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस समय देवी की पूजा करते समय अगर वास्तु के सरल उपायों को अपनाया जाए तो मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं नवरात्र की इन नौ रातों में आप किस तरह के वास्तु उपाय करके अपने घर में सुख, समृद्धि और शांति ला सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नवरात्रि का महत्व - फोटो : gettyimages
देवी के स्वागत से पहले घर में विशेष साफ-सफाई कर लें। अपने घर से फालतू का सामान जैसे पुराने जूते-चप्पल आदि को निकाल कर बाहर कर दें। गंदगी बिल्कुल ना करें। धूप दीप से वातावरण को सुंदर बनाएं। पूजा स्थल के आसपास बिल्कुल भी गंदगी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि 2020 - फोटो : gettyimages
इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मंदिर का झंडा उत्तर-पश्चिम दिशा में लगा होना चाहिए। मां दुर्गा की प्रतिमा दक्षिणामुखी होनी चाहिए, लेकिन पूजा स्थल के नियम मंदिर से अलग होते हैं इसलिए घर में आराधना पूर्व दिशा की ओर मुख करके ही करनी चाहिए।

4 of 5
शारदीय नवरात्रि 2020 - फोटो : अमर उजाला
नवरात्रि में देवी की आराधना के लिए मां दुर्गा की प्रतिमा को उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। अखंड ज्योत को दक्षिण-पूर्व दिशा में जलाएं। पूजा में उपयोग होने वाले घड़े को लकड़ी के पटले पर रखें। पूजा से पूर्व हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं। इससे पूजा स्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नवरात्रि 2020 - फोटो : social media
जिस स्थान पर भगवती की आराधना हो वहां पर सजावट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पूजा कक्ष की सजावट करते समय रंगों का विशेष ध्यान रखें। वहां पर सफेद, हल्का पीला, हरा आदि जैसे हल्के रंगों का पेंट करना चाहिए। मां की पूजा करते समय लाल रंग के ताजे फूलों का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें