फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: अगर घर में चाहते हैं खुशहाली, सुख और समृद्धि तो रसोई में भूलकर भी न रखें ये चीजें

Tue, 05 Oct 2021 10:48 AM IST
शशि सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रसोई घर वास्तु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रसोई घर का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान होता है। रसोई में मां अन्नपूर्णा का वास होता है इसलिए इसका संबंध आपके परिवार की सुख-समृद्धि से जुड़ा होता है। वास्तु शास्त्र कहता है यदि रसोई में कुछ बातों को ध्यान में न रखा जाए तो नकारात्मकता बढ़ने लगती है जिसका प्रभाव न केवल घर की गृहणी पर पड़ता है बल्कि पूरे परिवार पर इसका प्रभाव पड़ने लगता है। वास्तु में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें रसोई में नहीं रखा चाहिए। इन चीजों को रसोई में रखने से आपके घर की सुख-शांति भंग होने के साथ तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए रसोई में इन चीजों को नहीं रखना चाहिए तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे चीजें।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
रसोई में दवाइयां
रसोई में काम करते समय अक्सर थोड़ा बहुत कटना या जलना जैसी मामूली चोंटे लगती रहती हैं इसलिए कई बार लोग रसोई में ही दवाओं का डिब्बा रख लेते हैं ताकि समय पड़ने पर जल्दी से खोजा जा सके लेकिन वास्तु शास्त्र कहता है कि रसोई में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके घर के सदस्यों की सेहत पर पड़ सकता है, जिसमें आपका आकस्मिक खर्च बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
फ्रिज में गुथा आटा
अक्सर लोग रात को बचा हुआ गुथा आटा फ्रिज में रख देते हैं और सुबह उठकर उसे इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन वास्तु में इसे सही नहीं बताया गया है। यह सेहत के लिए तो हानिकारक होता ही है साथ ही में माना जाता है कि इससे शनि व राहु का नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। जिससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 6
रसोई में न बनाएं पूजा घर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
रसोई में न बनाएं मंदिर 
वैसे तो रसोई अन्नपूर्णा का स्थान होता है लेकिन वास्तु कहता है कि रसोई में भूलकर भी किसी देवी-देवता की प्रतिमा या तस्वीर नहीं रखनी चाहिए और न ही मंदिर बनाना चाहिए। इसके पीछे कारण है कि रसोई में तामसिक और सात्विक दोनों तरह का भोजन बनाया जाता है। इसके अलावा खाने के झूठे बर्तन भी ज्यादातर रसोई में ही साफ किए जाते हैं। इससे देवी-देवता नाराज हो सकते हैं जिससे आपके घर की सुख-शांति और समृद्धि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।




 
विज्ञापन

5 of 6
kitchen vaastu
जूते-चप्पल
वैसे तो रसोई में जूते-चप्पल का स्थान कोई नहीं बनाता है लेकिन कई बार हम रसोई में जूते-चप्पल पहनकर प्रेवश कर लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि यह मां अन्नपूर्णा का स्थान होता है। इससे आपके घर मेें तंंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपके जूते-चप्पलों के साथ आए बैक्टीरिया रोगों का कारण भी बनते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रसोई घर वास्तुु (प्रतीकात्मक तस्वीर)
टूटे-चटके बर्तन
अक्सर यदि कोई बर्तन थोड़ा बहुत चटक या टूट जाए तो हम उसे रसोई में इस्तेमाल करते रहते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि इससे आपकी आर्थिक स्थिति में नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। माना जाता है कि इससे घर के मुखिया के ऊपर कर्ज की स्थिति और परिवार में मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वास्तु कहता है कि टूटे और चटके बर्तनों को रसोई में बिलकुल नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें