फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: व्यापार में वृद्धि के लिए करें ये वास्तु उपाय, मिलेगी मनचाही सफलता

Tue, 24 Jun 2025 12:36 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी लोगों को व्यापार में सफलता नहीं मिलती। इसके लिए आप कुछ विशेष वास्तु उपाय आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कि व्यापार में वृद्धि के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं...
विज्ञापन
1 of 5
व्यवसाय में वृद्धि के लिए वास्तु टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
Vastu Tips For Business: कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी लोगों को व्यापार में सफलता नहीं मिलती। हर तरह के प्रयास करने के बाद भी यदि व्यापार में लाभ हासिल नहीं होता, तो इसका एक कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यापारिक स्थान पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बेहद जरूरी होता है, जो सफलता और समृद्धि लाने में मदद करता है। यदि आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इसके लिए आप कुछ विशेष वास्तु उपाय आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कि व्यापार में वृद्धि के लिए कौन से उपाय किए जा सकते हैं...

Astro Tips: भूलकर भी ऑफिस बैग में न रखें ये पांच चीजें, करियर की राह में बन सकती है रुकावट

 

Vastu Tips: लव मैरिज में आ रही रुकावटों को दूर करने के लिए अपनाएं ये वास्तु उपाय

 





 
विज्ञापन

2 of 5
व्यवसाय में वृद्धि के लिए वास्तु टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
वास्तु उपाय
उत्तर दिशा का रखें ध्यान

उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। यहां हरे रंग के तोते की तस्वीर या हरियाली से जुड़े प्रतीक लगाएं। यह बुध ग्रह को भी बल देता है जो व्यापारिक निर्णयों में सहायक होता है।

व्यापार वृद्धि यंत्र
वास्तु और धर्म दोनों में यंत्रों की पूजा को शुभ माना गया है। व्यापार में लाभ के लिए शुभ मुहूर्त में व्यापार वृद्धि यंत्र की स्थापना करें और नियमित पूजन करें।
 
विज्ञापन

3 of 5
व्यवसाय में वृद्धि के लिए वास्तु टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : adobe stock
मुख्य द्वार और तिजोरी की दिशा
ऑफिस या दुकान का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में हो। तिजोरी या कैश काउंटर भी उत्तर दिशा में रखें।

रंगों का प्रभाव
ऑफिस के लिए सफेद, क्रीम या हल्के रंगों का प्रयोग करें। ये रंग सकारात्मकता बढ़ाते हैं और मानसिक शांति देते हैं।
 

Vastu Tips: मनीप्लांट ही नहीं ये पौधे भी दूर करते हैं धन की समस्या, घर में लगाने से भर जाएगी तिजोरी

Vastu Tips: इन सात चीजों को अपने पर्स में कभी ना रखें, घर में आ सकती हैं समस्याएं

4 of 5
व्यवसाय में वृद्धि के लिए वास्तु टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : freepik
बैठने की दिशा
व्यवसायी का कक्ष दक्षिण-पश्चिम में हो और बैठने की दिशा उत्तर की ओर हो। इसके साथ ही ध्यान रखें कि पीछे ठोस दीवार होनी चाहिए।

श्वेतार्क गणपति की स्थापना
दुकान या ऑफिस में श्वेतार्क गणपति और एकाक्षी श्रीफल स्थापित कर नियमित पूजा करें। सप्ताह में एक बार मिठाई का भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें।
 

Vastu Tips: क्या इस दिशा में मोबाइल रखकर सोते हैं आप? बिगड़ सकती है नींद, ऊर्जा और करियर

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
व्यवसाय में वृद्धि के लिए वास्तु टिप्स (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
धातु का कछुआ रखें
धातु से बना कछुआ व्यापारिक स्थान पर रखने से धन और सफलता के योग बनते हैं। यह रुके कार्यों को गति देता है।
 

Vastu Tips For Shoes: घर में इस जगह भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल, बुरे प्रभाव से नहीं बच पाएंगे आप





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें