फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: कर्ज से मुक्ति के लिए करें ये उपाय

Mon, 31 Aug 2020 06:33 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
vastu tips
कभी-कभी तमाम कोशिशों के बाद भी धन की बरकत नहीं होती है, घर में धन आता है और खर्च हो जाता है फिर भी कर्ज वैसा का वैसा ही रहता है अगर आपके साथ भी ऐसा है या आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है, कर्ज से परेशान हैं लिया हुआ कर्ज वापस नहीं कर पा रहें हैं तो हो सकता है कि कुछ वास्तु की परेशानियों की वजह से ऐसा हो रहा हो, आप कुछ वास्तु उपायों को करके इस परेशानी से मुक्ति पा सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
Laughing Buddha - फोटो : Youtube
घर और व्यापार के स्थान में लाफिंग बुद्धा को रखना बहुत शुभ माना जाता है। अगर आप आर्थिक परेशानयों से जूझ रहे हैं तो धन की गठरी पकड़े लाफिंग बुद्धा को घर के उत्तर-पश्चिम कोण में रखें। इससे पैसों की परेशानी दूर होती है, और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
विज्ञापन

3 of 6
Wind chime
वास्तु में विंडचाइम से निकलने वाली ध्वनि को बहुत अच्छा माना जाता है, घर के दरवाजों और खिड़कीयों पर नौ पाइप वाली विंड चाइम लगानी चाहिए। इससे निकलने वाली आवाज से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।

4 of 6
तुलसी - फोटो : Social media
तुलसी का पौधा वास्तु दोष को दूर करता है। घर के मुख्य द्वार पर ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखना चाहिए। उस पौधे को प्रतिदिन जल देना चाहिए और संध्या के समय तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर में तेजी से धन की आवक बढ़ती है।
विज्ञापन

5 of 6
कर्ज को मंगलवार के दिन लौटाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
अगर आप लिया हुआ कर्ज वापस नहीं कर पा रहे हैं तो जब भी पैसे चुकाना हो तो मंगलवार के दिन चुकाएं। इससे आपका कर्ज जल्दी निपटने लगेगा। लेकिन  मंगलवार के दिन कर्ज लेना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अगर आपके घर में पैसा नहीं रुक रहा है या कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पार रही है तो हो सकता है कि आपके घर या कार्य स्थल पर पानी के स्थान की दिशा में दोष हो। ऐसी स्थिति में घर और व्यापार स्थल की पानी की दिशा में बदलाव करके देखें या फिर घर और व्यापार की उत्तर दिशा में पानी का पात्र रखें। जल के लिए उत्तर दिशा को सही माना गया है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें