अक्सर हम सभी एक बात का अनुभव जरूर करते हैं कि अचानक मेहनत से कमाया हुआ धन अधिक खर्च होने लगता है। यह खर्च फिजूल, किसी को उधार देने या फिर बीमारियों के इलाज होने पर बढ़ जाता है। इसके अलावा घर में शांति की जगह अशांति, लड़ाई-झगड़े और नकारात्मकता हावी होने लगता है। बनते हुए काम बिगड़ने लगते हैं और हर एक काम में असफलता मिलने लगती है। वास्तुशास्त्र में अचानक ऐसी घटनाओं के बढ़ जाने के पीछे, आपके घर और आस-पास फैली नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष की वजह से होता है। कुछ वास्तुदोष के कारण अक्सर पैसा नहीं टिक पाता है। आइए जानते हैं इन वास्तु दोष का कारण...