फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: इन सात चीजों को अपने पर्स में कभी ना रखें, घर में आ सकती हैं समस्याएं

Tue, 10 Jun 2025 02:38 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वास्तु के अनुसार यदि पर्स में कुछ विशेष वस्तुएं रखी जाएं तो नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और आर्थिक हानि का कारण बन सकती हैं। आइए जानते हैं कि आपको अपने पर्स में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
पर्स में क्या न रखें? - फोटो : freepik
Do Not Keep These Seven Things In Your Purse: वास्तु शास्त्र केवल घर या ऑफिस की बनावट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे रोजमर्रा के जीवन की छोटी-छोटी आदतों में भी संतुलन और सकारात्मकता बनाए रखने की सलाह देता है। इन्हीं में से एक है पर्स का रखरखाव। पर्स केवल धन रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह आपकी आर्थिक ऊर्जा का संकेत भी माना जाता है। वास्तु के अनुसार यदि पर्स में कुछ विशेष वस्तुएं रखी जाएं, तो यह सकारात्मकता बढ़ाती हैं, वहीं कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जो नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और आर्थिक हानि का कारण बन सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आपको अपने पर्स में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।
 

Vastu Tips: क्या इस दिशा में मोबाइल रखकर सोते हैं आप? बिगड़ सकती है नींद, ऊर्जा और करियर

Vastu Tips For Shoes: घर में इस जगह भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल, बुरे प्रभाव से नहीं बच पाएंगे आप

विज्ञापन

2 of 5
पर्स में क्या न रखें? - फोटो : Adobe Stock
पर्स में क्या न रखें?
फटे और गंदे नोट

यदि आपके पर्स में कटे-फटे या मैले नोट हैं, तो इसे तुरंत बदलवाना चाहिए। ऐसे नोट आर्थिक तंगी और अशांति का संकेत माने जाते हैं। हमेशा साफ और सही मुद्रा ही पर्स में रखें।

Vastu Tips For Shoes: क्या आप भी पहनते हैं इस रंग के जूते-चप्पल? घर में छा सकती है गरीबी

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार गर्मियों में मटके का महत्व और उसे रखने की क्या है सही दिशा

विज्ञापन

3 of 5
पुराने बिल और रसीदें - फोटो : freepik
पुराने बिल और रसीदें
बिल, रसीदें या खर्चों से जुड़े पुराने कागजात पर्स में न रखें। ये चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और धन के संग्रह में बाधा डालती हैं। बिना काम के कागज, कार्ड्स या अन्य बेकार सामग्री पर्स में रखने से उसका भार बढ़ता है और इससे धन की आवक प्रभावित होती है।
 

Vastu Tips: इस दिशा में रखें बांस का पौधा, घर आएगी सुख समृद्धि

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार ये होना चाहिए बच्चों के पढ़ाई के कमरे का रंग, बुद्धि में होती है वृद्धि

4 of 5
पर्स में क्या न रखें? - फोटो : freepik
बेकार धातु की वस्तुएं
पुरानी चाबियां, जंग लगे सिक्के, पिन या किसी भी प्रकार की बेकार धातु वस्तु से पर्स में रुकावट उत्पन्न होती है। इससे धन प्रवाह में रुकावट आती है।

मृतकों की तस्वीरें
पर्स में दिवंगत परिजनों की फोटो रखना अशुभ माना जाता है। इसकी बजाय देवी-देवताओं की तस्वीरें रखना शुभफलदायक होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चमड़े के पर्स में धार्मिक चित्र - फोटो : adobe
चमड़े के पर्स में धार्मिक चित्र
चमड़े से बने पर्स में धार्मिक प्रतीकों या भगवान की तस्वीरों को रखना अनुचित माना गया है। यह अनादर का प्रतीक होता है और इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है।

अप्रचलित सिक्के या विदेशी मुद्रा
ऐसी मुद्रा या सिक्के जो अब उपयोग में नहीं आते, उन्हें भी पर्स से निकाल देना चाहिए। यह स्थायी आर्थिक अस्थिरता का कारण बन सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें