फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: इन नियमों से सजाएंगे हर दिशा तो घर में बनी रहेगी धन-दौलत

Fri, 25 Jun 2021 07:32 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
व्यक्ति को अपनी मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए धन की आवश्यकता होती है साथ ही हर व्यक्ति सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण जीवन व्यतीत करना चाहता है। समाज में रहन-सहन के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए भी जीवन में धन की बहुत अहमियत होती है। अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोगों को तो धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती है और बहुत ही आसानी से धन की प्राप्ति हो जाती है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दिन-रात मेहनत करते हैं फिर भी उनके जीवन में किसी न किसी कारण से धन की किल्लत बनी रहती है। यदि आपके जीवन में भी धन संबंधित समस्याएं बनी हुई हैं या फिर जीवन में धन प्राप्त करना चाहते हैं तो वास्तु में धन-समृद्धि के लिए बहुत उपयोगी सुझाव दिए गए हैं। यदि इन बातों को ध्यान में रखकर हर दिशा की साज-सज्जा की जाए तो आप धन की समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं साथ ही आपके जीवन में धन-धान्य बना रहता है। तो आइए जानते हैं कि किस दिशा में क्या रखने से आप धन-धान्य प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कुबेर यंत्र
उत्तर, पूर्व और उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं कुबेर यंत्र
वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा धन और समृद्धि के देवता कुबेर की मानी गई है। उत्तर दिशा की दीवार पर एक दर्पण या फिर कुबेर यंत्र लगा सकते हैं। इससे आपके घर में धन की आवक सुचारु रूप से होती है और किसी प्रकार से रुपए पैसों की कमी नहीं होती है। इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि उत्तर दिशा जूते की रैक, या भारी फर्नीचर आदि नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
तिजोरी की दिशा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pinterest
दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में रखें तिजोरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में तिजोरी रखना चाहिए। अपने घर की धन अलमारी को इस तरह रखना चाहिए कि उसका द्वार इस दिशा में खुले। इससे आपके घर में धन स्थाई रुप से टिकने लगता है। जरूरी कागजात, धन और आभूषण आदि इसी दिशा में रखना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में धन रखने से धन स्थाई रुप से तो टिकने ही लगता है साथ ही रुपए पैसों में वृद्धि भी होती है।

4 of 5
aquarium - फोटो : pinterest
उत्तर-पूर्व दिशा में रखें छोटा सा एक्वैरियम 
वास्तु के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में पानी की छोटी चीजें रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और धन का आगमन सुचारु होता है। इस दिशा में एक छोटा सा एक्वेरियम रखना चाहिए या फिर पानी के पात्र में एक धातु का कुछआ व मछली भी रखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
wind chime - फोटो : pinterest
घर का मुख्य द्वार
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपके घर का प्रवेश द्वार ही वह स्थान होता है जो ऊर्जा के प्रवाह के लिए मुख्य होता है। घर का मुख्य द्वार यदि उत्तर दिशा में हो तो धन और समृद्धि का स्वागत करता है। घर का मुख्य द्वार आकर्षक बनवाना चाहिए। इसके साथ ही दरवाजे को 6 छड़ वाली विंड चाइम से सजाना चाहिए। मुख्य द्वार में विशेष ध्यान रखें कि दहलीज या दरवाजे में किसी प्रकार की दरार आदि नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें