फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Astro Tips: वास्तु के अनुसार किस मनोकामना को पूरी करने के लिए शिवजी का कौनसा स्वरूप कहां लगाएं

Sun, 23 Jul 2023 07:30 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है और इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल, यानी कैलाश पर्वत है इसीलिए घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 6
Lord Shiva
सावन का महीना जारी है और ऐसी मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ श्रद्धा के साथ एक लोटा जल चढ़ाने से भी प्रसन्न हो जाते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूरी करते हैं। शिवजी की उपासना से सुख, शांति, आरोग्य और लाभ की प्राप्ति होती है और ग्रहदोष भी दूर होते हैं। सावन में शिव परिवार की पूजा से सुख और सौभाग्य के साथ वैवाहिक और संतान सुख की प्राप्ति होती है। भगवान शिव-पार्वती के साथ गणपति और कार्तिकेय की पूजा करने से धन-धान्य संबंधी हर समस्या दूर होती है। वास्तु की मान्यता है कि जिस घर में शिव परिवार की प्रतिमा या चित्र होता है। उस घर में वास्तु दोष नहीं रहता। उत्तर दिशा भगवान शिव की प्रिय दिशा है और इसी दिशा में भगवान शिव का निवास स्थल, यानी कैलाश पर्वत है इसीलिए घर में भी भगवान शिव की तस्वीर लगाने के लिए उत्तर दिशा का चुनाव करना चाहिए। इस दिशा में तस्वीर लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं कि किस कामना के लिए किस तरह का चित्र लगाएं।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
रोग निवारण के लिए
रोग से मुक्ति पाने के लिए घर में भगवान शिव का ऐसा चित्र लगाना चाहिए जिसमें वह एक अष्टांग मुद्रा में हों। यानी एक टांग पर खड़े हों और त्रिनेत्र के साथ उनके चार हाथ में डमरू और त्रिशूल भी हो। शिवजी के ऐसे स्वरुप के चित्र को उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना गया है।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : pinterest
दांपत्य जीवन में सुख के लिए
सावन में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली होती है। इसके लिए घर में भगवान शिव और माता पार्वती की ऐसी प्रतिमा या तस्वीर लगानी चाहिए, जिसमें वह प्रसन्न मुद्रा में बैल पर विराजित हों। साथ ही अर्धनारीश्वर रूप की पूजा करने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

4 of 6
lord shiva
विद्या प्राप्ति के लिए
विद्यार्थियों को अपने अध्यन कक्ष की उत्तर दिशा में भगवान शिव के उपदेश देने वाली प्रतिमा या तस्वीर लगानी चाहिए। भगवान के इस स्वरूप की पूजा से ज्ञान और विद्या का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

5 of 6
lord shiva symbol image
यश-कीर्ति के लिए
मनुष्य को अपनी प्रतिष्ठा और मान सम्मान को बनाए रखने के लिए शिवजी की उस प्रतिमा या तस्वीर की पूजा करनी चाहिए जिसमें वह नंदी और देवी पार्वती के साथ अपने समस्त गणों के साथ हों।

सभी सुखों की प्राप्ति के लिए
भगवान शंकर जिस चित्र में देवी पार्वती के साथ नृत्य करते हुए दिख रहे हों, ऐसे चित्र को लगाने से मनुष्य को जीवन के हर सुख की प्राप्ति होती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lord shiva
मानसिक शांति के लिए
बहुत ज्यादा तनाव रहता हो,मन बहुत अशांत रहता हो तो इस समस्या को दूर करने के लिए भगवान शिव के ऐसे चित्र को उत्तर दिशा में लगाना चाहिए जिसमें शिवजी ध्यान मुद्रा में हों, शीश पर चन्द्रमा एवं जटाओं से गंगा बह रही हो।

इन बातों का रखें ध्यान
शिवजी की पूजा-आराधना में पवित्रता का ध्यान रखना बेहद जरूरी है अतः भूलकर भी इनकी प्रतिमा या चित्र को दंपत्ति वाले शयन कक्ष में न लगाएं। सीढ़ियों क़े नीचे, रसोईघर या अन्य किसी अपवित्र स्थान पर भी इनका चित्र नहीं लगाना चाहिए अन्यथा अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। शिवजी के क्रोधित स्वरूप को घर में रखने से बचना चाहिए। महादेव का क्रोधित स्वरूप रखने से घर में अशांति बढ़ सकती है। जिस फोटो में शिवजी तांडव कर रहे हैं, वह फोटो भी घर में नहीं रखनी चाहिए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें