वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का हर कोना बहुत महत्वपूर्ण होता है। घर के किसी भी हिस्से में थोड़ा सा भी दोष आपको कई परेशानियां दे सकता है। आपके कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न हो सकती है। यहां तक की आपके स्वास्थ और पारिवारिक संबंधों पर भी इसका विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए घर को वास्तु के हिसाब से बनवाने के साथ इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भी अति आवश्यक होता है। जानते हैं किन छोटे-छोटे दोषों के साथ कई ऐसे संकेत भी होते हैं जिनके कारण भी आपको करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना।