वास्तु का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। आपके रहने और कार्य करने के स्थान का वास्तु कैसा है, इससे आपके कार्य, स्वास्थय और परिवार सभी पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर बनाते समय वास्तु का ध्यान रखते हैं। इसी तरह से व्यापार में तरक्की पाने के लिए ऑफिस का वास्तु सही होना बहुत आवश्यक होता है। अगर आपके ऑफिस का वास्तु खराब है तो इससे आपको व्यापार में समस्याएं आ सकती है। आपकी तरक्की में बाधाएं भी आती हैं। व्यापार की अड़चने दूर करने और तरक्की पाने के लिए वास्तु की ऑफिस का निर्माण करवाते समय और फर्नीचर आदि रखते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है।