शोध कहता है
न्यूयॉर्क की यूनिवर्सिटी ऑफ बुफैलो का एक शोध कहता है कि लंबी उम्र और सेहतमंद जीवन चाहिए, तो दान करने की आदत डालिए। पांच साल तक चले इस शोध में शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग दूसरे लोगों की मदद करते हैं और दान करते हैं, उन लोगों में असमय मौत का खतरा और तनाव कम होता है। ऐसे लोग खुशमिजाज होते हैं और लंबी उम्र जीते हैं।
इस शोध में स्टोनी बूक यूनिवर्सिटी, ग्रैंड वैली स्टेट यूनिवर्सिटी भी शामिल थी। शोध से जुड़े शोधकर्ता माइकल जे. पॉलिन का कहना है कि यह महत्वपूर्ण जानकारी है, जिससे आप लंबी उम्र प्राप्त कर सकते हैं। अमेरिका की यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स केस मेडिकल सेंटर का शोध कहता है, जो लोग चुनौतियों का सामना करते हैं और अपने तनाव के स्तर को कभी बढ़ने नहीं देते, ऐसे लोग भी लंबी उम्र जीते हैं। इसके साथ-साथ सामाजिकता का भाव, पैदल चलना, अपने काम खुद करना, संतुलित खानपान रखने वाले लोग भी कम बीमार होते हैं और उनकी उम्र भी लंबी होती है।