उपहार का लेन-देन हमारे सामाजिक जीवन का एक अहम हिस्सा होता है। लेकिन उपहार देने वाले की नीयत कैसी है यह जानना भी जरूरी है क्योंकि अगर देने वाले की नीयत साफ नहीं होती तो उपहार में आपको कुछ ऐसा भी दे सकता है जो आपकी खुशियों को ग्रहण लगा सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार जब कोई उपहार में इन 5 चीजों को दे तो समझ लीजिए वह आपका दिल से भला नहीं चाहता और इनके उपहार को घर में नहीं रखना चाहिए।
पढ़ें- फ्लैट लेने जा रहे हैं तो भूलकर भी इस मंजिल पर लेने की न करें गलती
विज्ञापन
2 of 6
किसी डूबते हुए जहाज की मूर्ति उपहार में मिलना और उसे घर में रखना अशुभ फलदायक होता है। इससे आर्थिक नुकसान होता है।
विज्ञापन
3 of 6
काले वस्त्र कभी किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए। अगर कोई आपको यह देता है तो यह अपशगुन माना जाता है। यह दुःख, कष्ट और पीड़ादायक माना जाता है। इसे मृत्यु कारक भी माना गया है यही वजह है कि शादी के एक साल तक काले वस्त्र धारण करना अच्छा नहीं माना जाता।
4 of 6
जूते को उपहार में देना जुदाई का प्रतीक माना जाता है। प्रेमियों को तो इसे एक दूसरे को उपहार स्वरूप बिल्कुल भी नहीं देना चाहिए इससे दोनों की राहें अलग हो जाती हैं ऐसी मान्यता है।
विज्ञापन
5 of 6
बहुत से लोग घड़ी उपहार में देते हैं जबकि घड़ी उपहार में देना जीवन में प्रगति को रोकना माना जाता है।
पढ़ें- कहीं आप भी तो इन मूर्तियों को नहीं रखते अपने घर के मंदिर में, होता है अशुभ