यदि घर में कलह और आर्थिक तंगी ये दोनों परेशानियां हो तो व्यक्ति एक पल को भी चैन की सांस नहीं ले पाता है। यदि आपके घर में बात-बात पर झगड़ा होता रहता है, परिवार के सदस्यों की आपस में बनती नहीं हैं और घर में आर्थिक तंगी बनी हुई है तो इसके पीछे आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। कई बार हम बहुत सी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण घर में नकारात्मकता का प्रवाह होने लगता है परिणाम स्वरुप इसका बुरा प्रभाव घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ने लगता है। वास्तु में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता का बढ़ावा दिया जाता है ताकि जीवन में सुख, शांति और संपन्नता बनी रहे। घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं यदि आप इन उपायों को अपनाते हैं तो जीवन की इन समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। इन उपायों को करने से आपके जीवन में शांति और समृद्धि आती हैं एवं आपकी परेशानियों का निदान होता है। तो आइए जानते हैं उपाय।