फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में होता रहता है झगड़ा या बनी रहती है पैसों की किल्लत, तो ये वास्तु उपाय दूर करेंगे आपकी सारी परेशानियां

Mon, 21 Jun 2021 02:06 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

  • घर में सुख-शांति के लिए समय-समय पर हवन करवाना चाहिए। 
 
  • वास्तु के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी लगाने से सुख-संपन्नता आती है।
 
  • पूर्णिमा के दिन घर में गंगाजल का छिड़काव करने से सारी नकारात्मकता दूर हो जाती है।
 
  • घर में लाफिंग बुद्धि और धातु का कछुआ रखने से खुशहाली और संपन्नता बनी रहती है।
विज्ञापन
1 of 7
vastu tips
यदि घर में कलह और आर्थिक तंगी ये दोनों परेशानियां हो तो व्यक्ति एक पल को भी चैन की सांस नहीं ले पाता है। यदि आपके घर में बात-बात पर झगड़ा होता रहता है, परिवार के सदस्यों की आपस में बनती नहीं हैं और घर में आर्थिक तंगी बनी हुई है तो इसके पीछे आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। कई बार हम बहुत सी चीजों पर ध्यान नहीं देते हैं, जिसके कारण घर में नकारात्मकता का प्रवाह होने लगता है परिणाम स्वरुप इसका बुरा प्रभाव घर की सुख-शांति और आर्थिक स्थिति पर पड़ने लगता है। वास्तु में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मकता का बढ़ावा दिया जाता है ताकि जीवन में सुख, शांति और संपन्नता बनी रहे। घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं यदि आप इन उपायों को अपनाते हैं तो जीवन की इन समस्याओं से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। इन उपायों को करने से आपके जीवन में शांति और समृद्धि आती हैं एवं आपकी परेशानियों का निदान होता है। तो आइए जानते हैं उपाय।
विज्ञापन

2 of 7
हवन - फोटो : shutterstock
घर में करवाएं हवन
हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व माना जाता है। वास्तु के अनुसार भी घर में पूजा करने से सकारात्मकता बढ़ती है। यदि आपके घर में झगड़े होते रहते हैं तो इसके लिए घर में समय-समय पर हवन करवाना चाहिए और पूरे परिवार को एक साथ इस हवन में शामिल होना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिदिन प्रातः औऱ संध्याकाल में घर के मंदिर में दीपक अवश्य प्रज्वलित करने चाहिए। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है साथ ही वातावरण भी शुद्ध होता है। धीरे-धीरे आपके परिवार में शांति का वातावरण आने लगता है और समस्याएं दूर होती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पानी में नमक मिलाकर पोंछा लगाना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
वास्तु में घर की नकारात्मकता दूर करने के लिए सबसे आसान उपाय बताया गया है कि घर में नमक मिले पानी से पोंछा लगाना लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस समय आप पानी में नमक मिला रहे हो वहां को बाहरी व्यक्ति न हो इससे उसका प्रभाव समाप्त हो जाता है। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि गुरुवार, मंगलवार और रविवार को पानी में नमक नहीं मिलाना चाहिए।

4 of 7
घर में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मकता दूर होती है (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र और पूजनीय माना गया है। प्रतिदिन सुबह और शाम तुलसी पूजन करने और तुलसी में दीपक प्रज्वलित करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। वास्तु के अनुसार घर में तुलसी का पौधा रखने से सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोत्तरी होती है। जिससे आपके घर का कलह-क्लेश दूर होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखना शुभ रहता है।
विज्ञापन

5 of 7
ganga jal
यदि घर में नकारात्मकता बढ़ गई है तो गंगाजल का प्रयोग आपको इससे छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए गंगा अपने पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती हैं और सकारात्मकता का संचार होता है। गंगाजल छिड़कने के लिए पूर्णिमा का दिन बहुत अच्छा रहता है। इसके अलावा शंख की ध्वनि से भी नकारात्मकता दूर होती है।
विज्ञापन

6 of 7
Main Door
यदि आपके घर में दोनों ओर दरवाजे बने हुए हैं तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जितना हो सके आने-जाने के लिए मुख्य दरवाजे का ही प्रयोग करें। पीछे के दरवाजे से ज्यादा आवागमन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे आपके घर की समृद्धि प्रभावित होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
feng shui - फोटो : file photo
चीनी वास्तु फेंगशुई के अनुसार घर में लाफिंग बुद्धि रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे आपके घर में खुशहाली आती हैं। इनकी मुस्कान में ही सबसे प्रभावशाली मानी गई है। इसके अलावा घर में समृद्धि लाने के लिए तांबे या पीतर का बना हुआ कछुआ पानी के जार में करके उत्तर दिशा की और रखना चाहिए। इससे आपके घर में रुपए पैसों की किल्लत दूर होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें