फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: आजमाइए वास्तु के कुछ उपाय, दूर होंगी बाधाएं और मिलेगा सौभाग्य का साथ

Thu, 01 Oct 2020 02:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
vastu tips - फोटो : अमर उजाला
कई बार देखने को मिलता है कि किसी काम को पूरा करने में बार-बार असफलता मिलती है। किया जाने वाला कार्य सफलता के दरवाजे पर पहुंचकर असफल हो जाता है। लगातार जीवन में कठिनाई बनी रहती है। शास्त्रों में बताया गया है कि जीवन में असफलता और बाधाएं घर पर वास्तु दोष के कारण भी हो सकता है। वास्तु में कुछ ऐसे सरल और कारगर उपाय बताए गए हैं जिसे अपनाकर आप अपने जीवन में परेशानियों को दूर कर सुख, समृद्धि एवं खुशियां ला सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Water Tap
वास्तु में बिना वजह के घरों में लगे नल से पानी का टपकना अशुभ माना गया है। माना जाता है कि जिस प्रकार बिना वजह के दिन रात नल से बूंद-बूंद कर पानी टपकता रहता है उसी प्रकार से बिना वजह के आपका धन भी खर्च होता जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वास्तु में घर के दरवाजों का विशेष महत्व होता है। घर के दरवाजे से ही सकारात्मक ऊर्जाएं प्रवेश करती हैं। ऐसे में इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दरवाजे के आसपास कभी भी गंदगी एकत्र नहीं होनी चाहिए। साथ ही दरवाजे के खुलने और बंद होते समय आवाज भी नहीं होनी चाहिए।
 

4 of 7
पकवान - फोटो : सोशल मीडिया
हमेशा भोजन करते समय मुख पूर्व अथवा उत्तर की ओर होना चाहिए। कभी भी दक्षिण की ओर मुख करके भोजन नहीं करना चाहिए।
 
विज्ञापन

5 of 7
घड़ी - फोटो : pixabay
वास्तु के अनुसार घर की दीवारों या टेबल पर रखी हुई घड़ी कभी भी बंद नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा घड़ी के शीशे में किसी भी तरह की कोई टूट-फूट नहीं होनी चाहिए। यह दुर्भाग्य का सूचक है। 
विज्ञापन

6 of 7
तुलसी
तुलसी के पौधे को घर की पूर्व दिशा या पूर्व-उत्तर दिशा में लगाना शुभ रहता है। तुलसी के पौधे में औषधि गुण के साथ दैविक ऊर्जा भी होती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
स्वास्तिक
स्वास्तिक को गणेश जी का प्रतीक माना जाता है। अगर आपके घर के किसी स्थान पर वास्तु दोष है तो उस दिशा की दीवार पर सिंदूर में घी मिलाकर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। इससे उस स्थान के वास्तु दोष के कारण होने वाली परेशानियां दूर होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें