साल 2021 का ये अंतिम माह चल रहा है और नव वर्ष आने में अब कुछ ही समय शेष है। ऐसे में हर किसी के मन में नई आशाएं होती हैं। जब नए साल का आरंभ होता है तो हर कोई उम्मीद करता है कि आने वाला समय उसके जीवन में खुशियां, सुख-समृद्धि व तरक्की लेकर आए। लोग पुराने साल के कटु अनुभवों को भूलकर नए साल में नई चीजों का स्वागत करते हैं और नए संकल्प लेते हैं। आप भी नए साल का स्वागत करने से पहले अपने घर से कुछ चीजों को बाहर कर दें। कुछ ऐसी बेकार की चीजें हमारे घर में पड़ी होती हैं जिनके कारण नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ने लगता है। वास्तु के अनुसार, इन चीजों को अपने घर से तुरंत बाहर कर देना चाहिए, अन्यथा आपको रुपये-पैसों की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।