फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: ये छोटे-छोटे उपाय करेंगे आपके घर का वास्तु दोष दूर, समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

Fri, 09 Oct 2020 08:31 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वास्तु - फोटो : self
वास्तु के अनुसार प्रत्येक दिशा के अलग दिग्पाल यानि देवता होते हैं इसलिए हर दिशा का अपना एक अलग महत्व होता है। घर या ऑफिस की किसी भी दिशा में कोई दोष  होने पर व्यक्ति को पारिवारिक जीवन और कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामन करना पड़ता है। इसलिए घर बनाते समय वास्तु का ध्यान रखना अतिआवश्यक होता है। वास्तु में हर एक चीज का निर्माण करवाने के लिए सही दिशा और स्थान के बारे में बताया गया है। लेकिन कभी-कभी हम वास्तु की ओर ध्यान नहीं देते हैं जिसके कारण जीवन में समस्याएं बनी रहती हैं। अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो कुछ उपायों के करके आप उन्हें दूर कर सकते हैं। जिससे आपके पारिवारिक जीवन और व्यापार आदि में आने वाली समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन

2 of 6
वास्तु
घर के मुख्य द्वार से ही सभी का आगमन होता है इसी स्थान से ही हमारे घर में सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है इसलिए इस स्थान का वास्तु दोष रहित होना बहुत जरुरी होता है। अगर आपके मुख्य द्वार में कोई वास्तु दोष है तो दरवाजे ती दहलीज को लकड़ी का बनवाएं। मुख्य द्वार पर रोली से स्वास्ति का चिह्न बनाएं। स्वास्तिक का चिह्न बहुत शुभ माना जाता है। घर के मुख्य द्वार पर नियमित रुप से शाम के समय दीपक जलाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
मिट्टी के कलश में जल भरकर रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
अगर आपके घर की किसी दिशा में वास्तु दोष हैं जिसके कारण आपको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन उस स्थान पर तोड़-फोड़ करना संभव नहीं है तो घर के दक्षिण-पूर्व में किसी मिट्टी के बर्तन या कलश में जल भरकर रख दें। इससे वास्तु दोष दूर हो जाता है।

4 of 6
टूटी हुई चीजें घर में न रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
वास्तु के अनुसार घर में टूटी हुई चीजे रखने से भी वास्तु दोष लगता है। इसलिए टूटी हुई या बेकार चीजें जैसे रुकी हुई घड़ी या कोई इलैक्ट्रॉनिक सामान आदि को तुरंत घर से बाहर निकाल देना चाहिए। टूटी हुई चीजों को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इसी तरह से अपने घर की छत पर कभी कूड़ा या फिर कबाड़ इकट्ठा नहीं होने देना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
सूरजमुखी की तस्वीर दरवाजे पर लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
अगर आपके घर में कलह बनी रहती है बिना किसी बात के तनाव की स्थिति बनी रहती है तो इसका कारण नकारात्मक ऊर्जा हो सकती है। घर के मुख्य दरवाजे पर सूरजमुखी के पौधे की तस्वीर लगाना सही रहता है इससे घर में सकारात्मक वातावरण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
संध्या के समय रोशनी जरुर करनी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pexel
उत्तर-पश्चिम दक्षिण, और उत्तर पश्चिम दिशा के मध्य स्थान के वायव्य कोण कहते हैं। इस दिशा का मुख्य वायु तत्व है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में संध्या होते ही रोशनी कर देना चाहिए। इस दिशा में अंधेरा होने से नकारात्मकता बढ़ती है।
             
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें