इनसे बचें-
भवन में नुकीले व तेजधार वाले दर्पण नहीं लगाने चाहिए ये हानिकारक होते हैं। नुकीला, चटका या धुंधला दिखाई देने वाला दर्पण आपके लिए अनेक का कारण बन सकता है। दर्पण का टूटना अशुभ माना जाता है, टूटे दर्पण को तुरंत ही फेंक देना चाहिए।आवासीय भवन अथवा व्यावसायिक भवन में दक्षिण, पश्चिम, आग्नेय, वायव्य एवं नैऋत्य दिशा में दीवारों पर लगे हुए दर्पण अशुभ होते है अतः यहाँ लगे दर्पण को हटा देना चाहिए।