फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेडरूम में भूलकर न रखें ऐसी चीजें, बढ़ती है कलह और परेशानियां

Sun, 10 May 2020 02:37 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व - फोटो : vastu tips
वास्तु शास्त्र में घर के हर एक कोने और दिशा के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां बताई गई हैं। जैसे घर का ड्राइंग रूम किस दिशा में होना चाहिए। घर में सीढ़िया कहां और कैसी होनी चाहिए। घर का बाथरूम किस दिशा में होना चाहिए। आज हम घर के शयनकक्ष के बारे में बताएंगे कि वास्तु के अनुसार शयनकक्ष कैसा होना चाहिए। 

शयनकक्ष घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। वास्तु में शयनकक्ष के बारे में कुछ नियम बताए गए हैं जिसका पालन करने से घर पर हमेशा सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है। कई बार वास्तु के नियमों की अनदेखी होने से बेडरूम शांति वाली जगह नहीं रह जाती।
विज्ञापन

2 of 9
mirror
वास्तु के अनुसार बेडरूम में आईना नहीं होना चाहिए अगर आईना रख है तो इसे सोते वक्त ढककर अवश्य रखें।
विज्ञापन

3 of 9
broom
 बेडरूम में झाडू, गंदे कपड़े, जूते जैसी चीजें नहीं होनी चाहिए। इन्हें स्टोर रूम में रखना उचित रहता है।

4 of 9
बेडरूम में फर्नीचर लोहे का और आकार में धनुषाकार,अर्धचंद्राकार या वृत्ताकार नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

5 of 9
- बेडरूम में प्रकाश हमेशा पीछे या बाईं ओर से आना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 9
शयन कक्ष - फोटो : Social media
- पलंग बेडरूम के दरवाजे के एकदम नजदीक नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होगा तो मन में अशांति व व्याकुलता बनी रहेगी।
विज्ञापन

7 of 9
- पलंग पर सिर हमेशा दक्षिण की ओर एवं पैर उत्तर की ओर करके सोना ठीक रहता हैं।

8 of 9
E-Waste
- पलंग के नीचे कबाड़ या कचरा जैसे सामान कभी गलती से भी न रखें।
विज्ञापन

9 of 9
lion - फोटो : अमर उजाला
 भूलकर भी अशान्ति आदि के चित्र कमरे में न लगाएं। दम्पति के विवाह की तस्वीर कमरे में रखने से आपसी प्रेम बढ़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें