फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: घर में लाफिंग बुद्धा रखने से पहले जान लें ये वास्तु नियम, इन जगहों पर रखने से बचें

Fri, 09 Oct 2026 01:11 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वास्तु शास्त्र की मान्यताओं में लाफिंग बुद्धा को खुशहाली, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। अगर आप अपने घर या कार्यस्थल पर लाफिंग बुद्धा रखने की योजना बना रहे हैं, तो वास्तु नियमों के अनुसार इसकी जगह का ध्यान रख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
घर में कहां ऱखना चाहिए लाफिंग बुद्धा? - फोटो : AI
घर की सजावट को आकर्षक बनाने के लिए लोग कई तरह की सजावटी वस्तुओं का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा भी शामिल है, जिसे घरों और दफ्तरों में काफी पसंद किया जाता है। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं में इसे खुशहाली, सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। हालांकि, इसे रखने के लिए सही स्थान का चुनाव करना भी जरूरी समझा जाता है। अगर आप अपने घर या कार्यस्थल पर लाफिंग बुद्धा रखने की योजना बना रहे हैं, तो वास्तु नियमों के अनुसार इसकी जगह का ध्यान रख सकते हैं।

मुख्य द्वार के आसपास रखें प्रतिमा
वास्तु मान्यताओं के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को घर के प्रवेश द्वार के नजदीक रखना शुभ माना जाता है। इसके लिए ऐसी जगह चुनें, जहां प्रतिमा आसानी से दिखाई दे और घर में आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ड्राइंग रूम में भी रख सकते हैं - फोटो : Adobe Stock
ड्राइंग रूम में भी रख सकते हैं
लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखने के लिए ड्राइंग रूम भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे किसी साफ अलमारी, मेज या दीवार पर लगी खुली शेल्फ पर सजाया जा सकता है। ध्यान रखें कि प्रतिमा के आसपास बेकार सामान जमा न हो और उसकी नियमित सफाई होती रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
सीधे फर्श पर रखने से बचें - फोटो : adobe stock
सीधे फर्श पर रखने से बचें
लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा को जमीन पर रखने के बजाय किसी ऊंचे और साफ स्थान पर रखना उचित माना जाता है। इसके लिए लकड़ी की मेज, स्टैंड या कैबिनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे प्रतिमा की सुंदरता भी उभरकर सामने आती है और आसपास की जगह व्यवस्थित रहती है। वास्तु मान्यताओं में भी प्रतिमा को सम्मानजनक स्थान पर रखने की सलाह दी जाती है।
 

4 of 5
बेडरूम में रखने से करें परहेज - फोटो : Adobe stock
बेडरूम में रखने से करें परहेज
वास्तु शास्त्र के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को शयनकक्ष में रखने के बजाय घर के साझा स्थान पर रखना बेहतर माना जाता है। बेडरूम मुख्य रूप से आराम और निजी समय बिताने की जगह होती है। ऐसे में प्रतिमा के लिए बैठक या प्रवेश द्वार के आसपास का स्थान चुना जा सकता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कारोबार में तरक्की के लिए ऑफिस में रखें ऐसी प्रतिमा - फोटो : Adobe stock
कारोबार में तरक्की के लिए ऑफिस में रखें ऐसी प्रतिमा
कुछ वास्तु मान्यताओं के अनुसार, व्यापार में उन्नति और आर्थिक खुशहाली की कामना करने वाले लोग अपने कार्यालय या दुकान में दोनों हाथ ऊपर उठाए हुए लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा रख सकते हैं। इसे सफलता, उत्साह और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। प्रतिमा को ऐसी साफ जगह पर रखना बेहतर है, जहां वह आसानी से दिखाई दे। 

वास्तु: भूलकर भी ऐसे न रखें अपना ऑफिस बैग, करियर और धन पर पड़ता सकता है असर
वास्तु टिप्स: घर की खिड़कियां हमेशा बंद रखने से बढ़ सकती हैं परेशानियां, जानें वास्तु के जरूरी नियम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें