फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह ऐसे वास्तु यंत्र जो आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर करने में होते हैं मददगार

Fri, 02 Oct 2020 06:28 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
विज्ञापन
1 of 6
वास्तु में कुछ ऐसे सरल यंत्रों द्वारा उपाय बताए गए हैं - फोटो : अमर उजाला
कई बार खूब मेहनत और मन से भवन निर्माण करने के उपरांत भी वास्तुदोष रह जाते हैं। जिसका खामियाजा आपको शारीरिक, मानसिक और आर्थिक क्षति से उठाना पड़ सकता हैं। लगातार कोई न कोई परेशानी घेरे रहती है। वास्तु में कुछ ऐसे सरल यंत्रों द्वारा उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाकर आप अपने जीवन में परेशानियों को दूर कर सुख, समृद्धि एवं खुशियां ला सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
vastu tips
मारुति यंत्र
मारुति यंत्र हनुमानजी का यंत्र है। इस यंत्र के बहुत से उपयोग हैं,परन्तु इनमें से एक उपयोग वास्तु के संबंध में बहुत प्रचलित है। जिनकी जमीन नहीं बिक रही हो या जिस जमीन में विवाद खड़ा हो गया हो। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए भूखंड मालिक को मंगलवार के दिन दोपहर 12 बजे इस यंत्र को ले जाकर सम्बंधित भूमि में पूर्व या ईशान दिशा में सवा हाथ गड्ढा खोदकर गाड़ दें एवं ऊपर से दूध या गंगाजल की धारा चढ़ानी चाहिए। वास्तु के अनुसार भूमि का विवाद तीन महीने के अंदर सुलझ जाएगा। मारुति यंत्र वाहन सुरक्षा के लिए भी लाभकारी है।
विज्ञापन

3 of 6
vastu tips
शुद्ध चांदी का श्रीयंत्र
श्रीयंत्र को माँ लक्ष्मी का ही स्वरुप माना जाता है। ऐश्वर्य और धनलक्ष्मी की वृद्धि के लिए वास्तु में इस यंत्र का प्रयोग किया जाता है। यदि दुकान में मन नहीं लगता हो, व्यापार में बरकत न हो,रुपया पैसा आता तो हो पर बचत नहीं हो पा रही है तो इसे घर या दुकान की उत्तर दिशा में लगाना बहुत लाभकारी है।  

4 of 6
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
दिक्दोषनाशक यंत्र
यह वास्तुदोष निवारण का महत्वपूर्ण यंत्र है जिसमें सभी दिशाओं और दिक्पालों का पूजन किया जाता है। यदि घर में टॉयलेट,रसोई या बाथरूम कोई गलत दिशा में बन गया हो तो यह यंत्र स्थापित करने से वह दोष मिट जाता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
vastu tips
वरुण यंत्र
यह बड़ा ही प्रभावी वास्तु यंत्र है जो जल संबंधी समस्त दोषों को दूर करता है। यदि जलस्थान,नलकूप,पानी की टंकी अग्नि कोण या गलत दिशा में बन गए हैं तो इस वरुण यंत्र को उस पर स्थापित करके पूजन करने पर जल संबंधी सभी दोष नष्ट हो जाते हैं।

सर्वमंगल वास्तु यंत्र
सर्वमंगल वास्तु यंत्र वास्तु संबंधी सभी प्रकार के दोष-निवारण करने के साथ-साथ सब प्रकार की मंगल कामना हेतु अचूक वरदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
vastu tips
द्वारदोषनाशक तोरण
यह एक विशिष्ठ प्रकार का तोरण है,जो द्वार संबंधी दोषों का हरण करता है तथा घर को बाहरी विपदाओं से बचाता है।

कृत्यनाशक वास्तु यंत्र
वास्तु के अनुसार यदि किसी शत्रु ने आपके घर या दुकान को बांध रखा है,या आप पर कोई अभिचार कर्म किया है तो यह यंत्र उस अभिचार कर्म को नाश करके वापस लौटा देता है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें