फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में काला धागा बांधने के हैं अद्भुत फायदे, लेकिन बरतें सावधानियां

Wed, 18 Mar 2020 07:07 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
काला धागा - फोटो : amar ujala
ज्योतिष विज्ञान एवं लाल किताब में काला धागा बांधने के उपाय को बताया गया है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक काला धागा बांधने के कई और अद्भुत फायदे हैं। ऐसा माना जाता है कि काले धागे में वातावरण में व्याप्त नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने की शक्ति होती है। इसके साथ ही अन्य फायदों के लिए भी शरीर में काला धागा बांधा जाता है। लेकिन काले धागे को शरीर में पहनने से पहले कुछ सावधानी बरतनी भी जरूरी है। 
विज्ञापन

2 of 6
काला धागा - फोटो : amar ujala
शरीर में काला धागा बांधने के फायदे
काले धागे में व्यक्ति को बुरी नज़र से बचाने की असीम शक्ति होती है। यह उसे काली शक्तियों से बचाता है। शनि ग्रह का संबंध भी काले रंग से है। शनि काले रंग का कारक होता है, काला धागा पहनने से व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह मजबूत होता है। इससे शनिदोष से भी मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
काला धागा - फोटो : amar ujala
आर्थिक लाभ के लिए इस दिन बांधे काला धागा
मंगलवार के दिन शरीर में काला धागा बांधना बेहद फायदेमंद होता है। खासकर इस दिन दाहिने पैर में काला धागा बांधना शुभ होता है। इसके प्रभाव से व्यक्ति का आर्थिक जीवन सुखी होता है। घर में धन-समृद्धि का आगमन होता है।

4 of 6
काला धागा - फोटो : amar ujala
सेहत के लिए कारगर होता काला धागा
सेहत के लिहाज से भी काला धागा बांधना फायदेमंद होता है। पेट दर्द से पीड़ित व्यक्ति अगर अपने पैरों के अंगूठे में इस धागे को बांध ले तो उसका पेट दर्द कम हो जाता है। पैर में काला बांधने से पैर की चोटें ठीक हो जाती हैं। जिन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उसे काला धागा पहनाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
काला धागा
घर को बुरी नजर से बचाने के लिए बांधें काला धागा
घर को बुरी नज़र से बचाने के लिए काले धागे का प्रयोग किया जाता है। इसके लिए काले धागे में नींबू-मिर्ची बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटका सकते हैं। ऐसा आपने कई घरों के मुख्य द्वार या व्यापारिक अनुष्ठानों पर जरूर देखा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
काला धागा - फोटो : amar ujala
काला धागा पहनने से पहले बरतें ये सावधानियां
काले धागे को अभिमंत्रित करने के पश्चात् ही धारण करना चाहिए।
इसके लिए आप किसी योग्य ज्योतिष की सलाह ले सकते हैं।
काला धागा बांधने वाले व्यक्ति को रुद्र गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
मंत्र - ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
 तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
शरीर के जिस हिस्से में काला धागा बांध रहे हैं वहां किसी अन्य रंग का धागा न बांधें।
शनिवार के दिन काला धागा बांधना शुभ होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें