फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किचन वास्तु टिप्स: रसोई की इन गलतियों से हो सकता है धन का नुकसान, आज ही करें सुधार

Mon, 23 Nov 2026 09:57 AM IST
सोनिया चौहान ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Kitchen Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में रसोई में रखी जाने वाली चीजों और उनकी सही दिशा को लेकर कुछ खास नियम बताए गए हैं। ऐसे में इन नियमों का पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
1 of 5
किचन वास्तु टिप्स - फोटो : Amar Ujala
Vastu Tips for Kitchen In Hindi: रसोई घर को घर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यहां देवी अन्नपूर्णा का वास होता है। हर व्यक्ति की इच्छा होती है कि उसके घर में हमेशा धन-धान्य की बरकत और सुख-समृद्धि बनी रहे। हालांकि, कई बार अनजाने में की गई छोटी-छोटी गलतियां वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं।



वास्तु शास्त्र में रसोई घर से जुड़े कुछ खास नियम बताए गए हैं। मान्यता है कि इन नियमों का ध्यान रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा और खुशहाली बनी रहती है। आइए जानते हैं किचन से जुड़े इन वास्तु नियमों के बारे में।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
किचन वास्तु टिप्स - फोटो : Ai Generated
रसोई में जूते-चप्पल
रसोई के अंदर या बाहर या उसके आसपास जूते-चप्पल का रखना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार, जूते गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा लाते हैं, जो रसोई की शुद्धता को प्रभावित करते हैं। इससे परिवार में धन की कमी, खाने की बर्बादी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
किचन वास्तु टिप्स - फोटो : Ai Generated
रसोई में गैस चूल्हे की दिशा
गैस चूल्हे को रसोई के दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) कोने में रखना सबसे शुभ माना जाता है। यह दिशा अग्नि तत्व से संबंधित है, और इस स्थान पर चूल्हा रखने से घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु के अनुसार, खाना बनाते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की ओर होना अच्छा होता है।

4 of 5
किचन वास्तु टिप्स - फोटो : Ai Generated
रसोई में टूटे बर्तन
रसोई में कभी भी टूटे-फूटे या चटके हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए। वास्तु के अनुसार, टूटे-फूटे बर्तनों में खाना खाने से घर में दरिद्रता का वास होता है। ऐसे में आपको इस तरह के बर्तनों को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किचन वास्तु टिप्स - फोटो : Ai Generated
रसोई में टपकता हुआ नल
रसोई में टपकता हुआ नल घर से धन के बहने का प्रतीक होता है। वास्तु के अनुसार, रसोई में टपकता नल परिवार में आर्थिक तंगी और तनाव को बढ़ा सकता है। ऐसे में नल को तुरंत ठीक करें और सुनिश्चित करें कि पानी का रिसाव ना हो।



वास्तु शास्त्र: घर में जरूर रखें ये 5 शुभ चीजें, सुख-समृद्धि और धन-धान्य में होगी वृद्धि




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें