फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु के इन नियमों को ध्यान में रखने से दिन-प्रतिदिन बढ़ता है पति-पत्नी के बीच प्यार

Sat, 07 Nov 2020 10:18 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
वास्तुशास्त्र में दिशाओं का महत्व
पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें दो लोग जीवन भर एक दूसरे के साथ बंधते हैं। पति-पत्नी का रिश्ता परस्पर प्रेम से जुड़ा होता है। इस रिश्ते में प्यार और तकरार होती रहती है। जिससे ये रिश्ता और भी गहरा हो जाता है। ये रिश्ता जितना मजबूत होता उतना ही नाजुक भी होता है। जरा सी गलतफहमी पति-पत्नी के बीच दरार डाल देती है। वास्तु में बहुत सारी ऐसी बातें बताई गई हैं जिनको ध्यान में रखने से आप परस्पर प्रेम को  बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शयन कक्ष (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विवाहित लोगों को अपने शयन कक्ष को लेकर बहुत सी बातों को ध्यान में रखना आवश्यक होता है।  ज्यादातर लोगों के शयन कक्ष में टीवी, कंप्यूटर आदि चीजे रखी होती है। वास्तु के अनुसार इन चीजों को शयन कक्ष में न रखना ही बेहतर होता है, क्योंकि इन चीजों को कमरे में रखने से पति-पत्नी के बीच संवाद में रुकावट आती है। जिससे रिश्ते में गलतफहमियां आने के कारण दरार बढ़ सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
bedroom
वास्तु कहता है कि शयन कक्ष की छत के बीच में ऐसा बीम नहीं बना होना चाहिए जो उसे दो हिस्सों में विभाजित करता हो। इसी तरह से ज्यादातर घरों डबलबेड पड़ा होता है, जिसमें दो गद्दे होते हैं। शादी-शुदा लोगों को अपने बेड पर दो गद्दो की बजाए हमेशा एक बड़ा गद्दा लगाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। 

4 of 5
शयन कक्ष में बहते पानी की तस्वीरे न लगाएं।(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
शयन कक्ष में कभी भी ऐसी तस्वीरे न लगाएं जिनमें क्रोध या हिंसा का चित्रण किया गया हो। नदी, झरना, तालाब, तेजी से उठती लहरों आदि की तस्वीरे पति-पत्नी के कमरे में नहीं लगानी चाहिए। शयनकक्ष की ऊपर कभी भी पानी का टैंक या जल का स्थान नहीं बनाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के संबंधों में मतभेद बढ़ सकते हैं। प्रेम बढ़ान के लिए कमरे में सुंदर पक्षियों के जोड़े वाली तस्वीरे लगाना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शयन कक्ष हल्का गुलाबी या हल्का नीला रंग करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)
शादी-शुदा लोगों को अपने कमरे के दक्षिण-पश्चिम भाग को खूब सजाकर रखना चाहिए। कमरे में ऐसा रंग करना चाहिए जिसे देखकर मन में प्रसन्नता हो। शयन कक्ष में हल्का गुलाबी या हल्का आसमानी रंग करना चाहिए। यह रंग पति-पत्नी में प्यार बढ़ाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें