फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dusshera 2021: दशहरा पर जरूर करें वास्तु के ये ख़ास उपाय

Thu, 14 Oct 2021 02:07 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला
विज्ञापन
1 of 5
दशहरा वास्तु 2021
हिंदू पंचाग  के अनुसार अश्विन मास  के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा या विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार 15 अक्टूबर के दिन विजयादशमी या दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन रावण और महिषासुर का वध हुआ था, इसके बाद से ही आज के दिन ये पर्व मनाने की परंपरा है। ये पर्व हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना गया है और इसे काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन विजय मुहूर्त में किया गया कोई भी कार्य हमेशा लाभदायक होता है। वास्तु शास्त्र में भी दशहरा के दिन को काफी शुभ माना गया है। कहते हैं कि अगर इस दिन कुछ खास उपाय आजमा लिए जाएं, तो घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही सफलता के मार्ग खुल जाते हैं। आइए जानते हैं दशहरा के दिन वास्तु शास्त्र के अनुसार क्या उपाय किए जा सकते हैं- 
विज्ञापन

2 of 5
शस्त्र पूजन - फोटो : istock
वास्तु के अनुसार दशहरा के दिन विजय मुहूर्त में अस्त्र-शस्त्र की पूजा करने से शत्रुओं का नाश होता है। मान्यता है कि यदि वास्तु का यह उपाय किया जाए तो  शत्रु पर विजय सुनिश्चित है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
घर के ईशान कोण में बनाएं रंगोली - फोटो : istock
वास्तु शास्त्र के अनुसार दशहरा के दिन घर के ईशान कोण मतलब उत्तर-पूर्व दिशा में रोली, कुमकुम या लाल रंग के फूलों से रंगोली बनाना शुभ होता है। माना जाता है कि घर के कोने में अष्टकमल या रंगोली बनाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन सपंदा आती है।

4 of 5
शमी-वृक्ष पूजन का महत्व - फोटो : istock
दशहरा के दिन शमी-वृक्ष का पूजन भी विशेष महत्व रखता है। इस दिन पूजन में शमी के पत्ते अर्पित करने से आर्थिक लाभ होता है। इतना ही नहीं, शमी-वृक्ष की मिट्टी पूजा स्थान पर रखने से घर में बुरी शक्तियों का प्रभाव खत्म हो जाता है. 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नकारात्मकता दूर करेगी रावण दहन की राख - फोटो : istock
घर में से नकारात्मकता और बुरी शक्तियों को दूर करने के लिए दशहरा के दिन रावण दहन की राख को सरसों के तेल में मिलाकर घर की हर दिशा में छिड़कने से लाभ होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें