फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूर को घर में रखने से होते हैं ये कुछ खास फायदे, आजमाएं जरूर

Sat, 23 Dec 2017 10:12 AM IST
रामकृष्ण शास्त्री
विज्ञापन
1 of 2
हिंदू धर्म में पूजा में यदि कपूर को शामिल न किया जाए, तो पूजा अधूरी मानी जाती है। इसके प्रयोग से घर की नकारात्मक ऊर्जा तो दूर होती ही है, यह सेहत के लिए भी लाभकारी औषधि है।  कपूर हमारे जीवन में कई तरह से लाभ पहुंचाता है। वास्तुशास्‍त्र के अनुसार, लाख कोशिशों के बाद भी काम नहीं बन रहा। अच्छा समय नहीं आ रहा, धन की कमी लगातार बन रहती है, तो चांदी की कटोरी में नियमित रूप से लौंग और कपूर जलाएं। इससे बाधाएं दूर होंगी और काम भी बन जाएगा। घर में वास्तुदोष होने के कारण घर की शांति भंग होती है। दुकान या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष होने से हमेशा घाटा होता रहता है। घर या प्रतिष्ठान में वास्तुदोष व नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कपूर की गोलियां रखें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी तो दूर होगी धन लाभ भी बढ़ेगा।

वातावरण होता है शुद्ध
घर में पूजा-पाठ के दौरान कपूर जलाने से, इसकी महक वातावरण में फैलती है। इसकी खुशबू से वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया आदि खत्म हो जाते हैं और वातावरण शुद्ध होता है। सेहत हो बेहतर सर्दी के दिनों में कपूर का प्रयोग ऊनी कपड़ों को कीड़ों आदि से सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है।

पढ़ें- एक रुपये की इस चीज में छिपा है नकारात्मक शक्तियों को भगाने और आपको अमीर बनाने का राज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
सेहत रहती है बढ़िया
कपूर की सुगंध शरीर तथा दिमाग दोनों को दुरुस्त रखने में मददगार होता है। जोड़ों के दर्द, जलने-कटने तथा अन्य कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए कपूर लाभकारी है। अगर अनिद्रा की समस्या है, तो कपूर के तेल की खुशबू दिमाग को शांत रखने और बेहतर नींद लाने में असरदार है। इसके लिए कपूर के तेल की कुछ बूंदों को अपने तकिए पर लगाएं। इससे दिमाग को ताजगी मिलेगी और नींद अच्छी आएगी। सर्दियों में बंद नाक, सांस लेने में तकलीफ और छींक आने जैसी समस्याएं परेशान करती हैं। कपूर इस समस्या से निजात दिलाने वाला बेहतरीन उपाय है। गर्म पानी में कपूर डालकर भाप लेने से इनसे छुटकारा मिलता है। काले व मजबूत बालों के लिए भी कपूर एक रामबाण औषधि है। तेल में कपूर मिलाकर लगाने से सिर की त्वचा में रक्त प्रवाह बढ़ता है, बालों को मजबूती मिलती है। यदि  दाद, खाज, खुजली की समस्या है, तो कपूर को गोले के तेल में मिलाकर त्वचा पर लगाने से लाभ होता है। 

कराए धन लाभ
ज्योतिषशास्‍त्र के अनुसार, यदि धन आगमन रुका हुआ है या खर्च अधिक हो रहा है, तो  गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखें और कपूर को जलाकर फूल मां दुर्गा को अर्पित करें, लाभ होगा। यदि फिजूल खर्चा हो रहा हो, तो सूर्यास्त होने के समय कपूर का दीपक जलाए और सारे घर में घुमाएं। अंत में मां लक्ष्मी पर आरती करते हुए घर के मंदिर में स्थापित कर दें। इस प्रक्रिया को करने से लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

पितृदोष या राहु-केतु का प्रभाव दूर करने के लिए रोजाना घर में कपूर जलाएं, लाभ होगा। आकस्मिक दुर्घटना से बचने लिए शाम की पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें और उसके बाद कपूर से आरती करें। जिस घर में नित-नियम से सुबह और शाम कपूर जलाया जाता है, उस घर में कभी भी किसी प्रकार की आकस्मिक घटना और दुर्घटना नहीं होती है। यदि भाग्य चमकाना चाहते हैं, तो नहाते समय पानी में कपूर के तेल की कुछ बूंद को डालकर नहाएं। इस उपाय को करने से श्‍ारीर को सकारात्मक ऊर्जा तो मिलेगी ही, आपका भाग्य भी चमकेगा।

अमर अजाला के खुला पन्ना से साभार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें