Holi 2023 Vastu Upay: आज होली है। होली भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस विशेष दिन पर भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। ज्योतिष के अनुसार होली के त्योहार के दिनों में कुछ महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स का पालन करना बहुत प्रभावी माना जाता है। वास्तु शास्त्र में रंगवाली होली के सन्दर्भ में कुछ नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्यक्ति को बहुत लाभ मिलता है और सभी प्रकार के कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं रंगवाली होली से जुड़े वास्तु नियम।
यदि आप परिवार और दोस्तों के साथ घर पर होली मना रहे हैं तो खेलते समय दिशा का ध्यान अवश्य रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपका घर उत्तर मुखी है तो आप पीले, हरे, नीले और आसमानी रंग से होली खेल सकते हैं। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है और परेशानियां दूर होती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
होली से जुड़े वास्तु नियम
- फोटो : istock
यदि किसी व्यक्ति का घर दक्षिण मुखी है तो ऐसे में उस व्यक्ति को गुलाबी, बैंगनी, नारंगी और लाल रंगों का इस्तेमाल करके होली खेलनी चाहिए, वास्तु शास्त्र कहता है कि ऐसा करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और आर्थिक उन्नति भी प्राप्त होती है।
4 of 5
होली से जुड़े वास्तु नियम
- फोटो : istock
अगर आपका घर पूर्व दिशा की ओर है तो ऐसे में घर में होली खेलते समय पीला, लाल, हरा, गुलाबी, नारंगी जैसे गहरे और सकारात्मक रंगों का प्रयोग करें। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से यश-वैभव में वृद्धि होती है।
पश्चिम मुखी घर में हल्के नीले, सुनहरे या सफेद रंग का इस्तेमाल कर के होली खेली जा सकती है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।