फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वास्तु टिप्स: भूलकर भी न करें ये पांच गलतियां, घर में कभी नहीं होगी बरकत

Wed, 19 Jun 2019 10:32 AM IST
कशिश मिश्रा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कई बार हमारे हंसते-खेलते परिवार में अचानक धन की हानि होने लगती है या फिर परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार पड़ जाता है। इसको लेकर परिवार के सभी सदस्य परेशान हो जाते हैं। पैसे बहुत खर्च होने लगते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं। जिससे हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप इन गलतियों पर ध्यान देकर खुद को सुधारने की कोशिश करें। आइए उन गलतियों के बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
घर के जिस कमरे में आप पैसे रुपये और गहने रखते हैं वहां भूलकर भी झाडू न रखें। इससे आपके घर में धन की हानि हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 6
रसोई घर में भूलकर भी दवाई न रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस जगह दवा रखना गलत होता है। इससे घर के सदस्यों की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। 

4 of 6
वास्तु शास्त्र के अनुसार टॉयलेट के दरवाजे हमेशा बंद करके रखने चाहिए। घर के दरवाजे बंद करते वक्त इस बात का ध्यान रखें की ज्यादा आवाज न करें। इससे घर परिवार के लोगों को अपने व्यवसाय में बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ता है। 
विज्ञापन

5 of 6
भूलकर भी अपने बेडरूम में भगवान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। इसके अलावा कुछ लोग अपने बेडरूम में हनुमानजी की मूर्ति सजाने के लिए रख देते हैं। जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे परेशानियां आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्सर हम कुछ घरों में देखते हैं कि उनकी दीवारों पर पेन या पेंसिल से कुछ लिखा रहता है। बच्चे दीवार पर कुछ लकीरे खींच देते हैं। इससे घर में और भी ज्यादा खर्च बढ़ता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें