दीपावली की रात देवी लक्ष्मी की पूजा आप और आपके पड़ोसी भी करते होंगे लेकिन जरूरी नहीं कि देवी लक्ष्मी आप दोनों पर बराबर मेहरबान हों। हो सकता है कि उनके घर में लक्ष्मी की कृपा आपसे अधिक हो और आपके घर में कम। लेकिन आप चाहते हैं कि आपके घर में देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहे तो दीपावली के दिन देवी लक्ष्मी को आकर्षित करने वाली इन 5 चीजों को अपने घर में जरूर लाएं। यह पांच चीजें देवी लक्ष्मी का साक्षात स्वरूप माना जाता है और जिन घरों में इन्हें रखा जाता है उस घर में देवी लक्ष्मी का सदा वास रहता है।
विज्ञापन
लखपति बनने का आसान तरीका, इस दीपावली अपने घर में जरूर लाएं यह पांच चीजें
2 of 6
क्रिस्टल नमक
क्रिस्टल नमक यानी बिना पिसा हुआ साबूत नमक लाकर घर के उत्तर पूर्व कोने में एक कटोरी में डालकर रख दें। आप चाहें तो पोलीथिन में बांधकर भी इसे रख सकते हैं। उत्तर पूर्व दिशा को धन और देवताओं की दिशा माना गया है। नमक धनागमन में बाधा डालने वाली नकारात्मक उर्जा को खींच लेता है।
विज्ञापन
लखपति बनने का आसान तरीका, इस दीपावली अपने घर में जरूर लाएं यह पांच चीजें
3 of 6
ध्ानिया
साबूत धनिया को धन आकर्षित करने वाला माना गया है। धनतेरस के दिन साबूत धनिया खरीदकर घर जरूर लाएं और देवी लक्ष्मी को अर्पित करके उसे एक पोटली में बांधकर धन रखने के स्थान में रख दें।
लखपति बनने का आसान तरीका, इस दीपावली अपने घर में जरूर लाएं यह पांच चीजें
4 of 6
कमल गट्टा
कमल गट्टा की माला या इसके कुछ दाने अपने घर में रखें। यह देवी लक्ष्मी के प्रिय पुष्प कमल का बीज है इनमें धन और बरकत बनाए रखने की अद्भुत क्षमता होती है।
विज्ञापन
लखपति बनने का आसान तरीका, इस दीपावली अपने घर में जरूर लाएं यह पांच चीजें
5 of 6
हल्दी शिव पूजा में
- फोटो : haldi
गांठ वाली हल्दी के कुछ टुकड़े। अगर काली हल्दी मिल जाए तो यह अधिक फलदायी होगा।
कौड़ी देवी लक्ष्मी की तरह जल से उत्पन्न हुआ है। प्राचीन काल में कौड़ी ही धन हुआ करता थी इसी से वस्तुएं खरीदी बेची जाती थी। माना जाता है कि धनिया, हल्दी, कमल गट्टा, कौडी और क्रिस्टल नमक को एक पोटली में बांधकर तिजारी या अलमारी में रखें तो कभी धन की परेशानी नहीं आती है।