जीवन में उतार चढ़ाव आते रहते है, लेकिन जब भी जिंदगी में बुरा दौर शुरू होता है तो इंसान भगवान की शरण में जाता है। यही नहीं बुरे दौर के निकलने के लिए हर तरह के उपायों को भी करता है। कुछ उपाय काम कर जाते हैं तो कई उपायों से निराशा हाथ लगती है, लेकिन क्या आप जानते है कि आपके घर में मौजूद कपूर आपकी बड़ी से बड़ी समस्या को सुलझा सकती है। समस्या ही नहीं कपूर के ये उपाय करने से आपको कभी भी आर्थिक तंगी से जूझना नहीं पड़ेगा। जानिए कैसे एक कपूर का टुकड़ा आपकी बड़ी समस्या को हल कर सकता है।
विज्ञापन
2 of 6
यदि आप धन की कमी से गुजर रहे हैं तो आपको कुछ दिनों तक घर में चांदी की कटोरी में कपूर के साथ लौंग को जलाना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 6
शनिवार को कपूर के तेल की बूंदों को पानी में डालकर स्नान करने से बीमारियां कोसो दूर रहती है।
4 of 6
घर में धन की कमी के अलावा भी अशांति, नकारात्मकता आदि चीजें फैली हुई हैं तो इसमें कपूर आपकी काफी मदद कर सकता है। कूपर को घी में भिगाकर रोज सुबह शाम इसे जलाएं। इससे घर में नकारात्मक शक्तियां कम होगी और धीरे धीरे सकारात्मकता आने लगेगी।
विज्ञापन
5 of 6
घर में वास्तुदोष है तो भी घर के सदस्यों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अगर आपको भी लगता है कि आपके घर में वास्तुदोष है तो आपको घर में कपूर की दो गोलियां रखनी चाहिए और जैसे ही ये गल जाएं, इसकी जगह पर दूसरी गोलियां रख दें। समय समय पर कपूर घर में रखते रहें।
घर में किसी सदस्य के विवाह में अगर कोई परेशानी आ रही है तो कूपर के छह टुकड़े और 36 लौंग को चावल और हल्दी में मिला दें। इसके बाद मां दुर्गा को इससे आहुति दें।