फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर आज ही लाएं यह पौधा, दिलाएगा नाम और दौलत

Wed, 08 Mar 2017 10:49 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 5
फेंगशुई के अनुसार घर में बैंबू यानि बांस का पौधा रखने से समृद्धि और खुशहाली आती है। इसके बारे में मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा होता है उस घर के लोगों को सेहत से जुड़ी परेशानियां नहीं होती। और क्या कहता है फेंगशुई इसके बारे में और कहां लगाना चाहिए, जानिए।
विज्ञापन

2 of 5
कहते हैं कि बैंबू का पौधा अंदर से खोखला होता है जिससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार अच्छे से होता है। पौधा अपने साथ यह ऊर्जा लाता है और पूरे घर से नकारात्मकता चली जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
बैंबू के बारे में यह भी मान्यता है कि इसमें जिंदगी से जुड़े पांचों तत्व होते हैं। पौधा खोखला होता है और इसे पानी में रखा जाता है। इसपर लाल रंग का रिब्बन बंधा होता है जो आग दर्शाता है। पौधे को जिस बर्तन में रखा जाता है उसमें कुछ पत्थर भी रखे जाते हैं।

4 of 5
पौधे को अगर पूरब दिशा में रखा जाए तो इससे परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है। वहीं अगर यह पौधा घर के पूरब-दक्षिण दिशा में रखा जाए तो इससे दौलत और शौहरत आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पौधा अगर हरा-भरा रहता है तो यह शुभ संकेत है। लेकिन अगर उसके पत्ते पीले पड़ रहे हैं तो यह अशुभ माना जाता है। इसके लिए ध्यान रखें कि पौधे में हर 15 दिन पर पानी बदलें और साफ पानी डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें