फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: आपकी भी जेब में नहीं टिकता पैसा? करें पर्स से जुड़ा ये एक सरल उपाय

Fri, 13 Jun 2025 12:56 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप यह महसूस करते हैं कि पैसा आता तो है, लेकिन रुकता नहीं, तो आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक सरल उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस सरल उपाय की विधि क्या है...
विज्ञापन
1 of 5
पैसों की बचत के लिए वास्तु उपाय - फोटो : adobe
Vastu Remedy For Money: ज्यादातर लोगों को यह शिकायत रहती है कि चाहे आमदनी कितनी भी हो महीने के अंत तक पर्स खाली हो जाता है और मन में चिंता घर कर जाती है। खर्चीले न होने के बाद भी अगर आपके पास पैसे नहीं टिकते तो इसके पीछे कुछ ऊर्जा से जुड़ी वजह भी हो सकती है। अगर आप भी यह महसूस करते हैं कि पैसा आता तो है, लेकिन रुकता नहीं, तो आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक सरल उपाय कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि इस सरल उपाय की विधि क्या है...

क्या है यह सरल और प्रभावी उपाय?
यह उपाय बेहद आसान है और इसे आप किसी भी दिन शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल कुछ वस्तुओं की जरूरत होगी, जिन्हें एक विशेष तरीके से अपने पर्स में रखना है।
 

Vastu Tips: इन सात चीजों को अपने पर्स में कभी ना रखें, घर में आ सकती हैं समस्याएं

Vastu Tips: क्या इस दिशा में मोबाइल रखकर सोते हैं आप? बिगड़ सकती है नींद, ऊर्जा और करियर

विज्ञापन

2 of 5
आवश्यक सामग्री - फोटो : adobe stock
आवश्यक सामग्री
इसके लिए पीले रंग का छोटा कपड़ा, थोड़ा हल्दी पाउडर, 7 साबुत धनिये के दाने और एक छोटा चांदी का सिक्का चाहिए। यदि चांदी का सिक्का उपलब्ध न हो तो लोहे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इन सभी वस्तुओं को पीले कपड़े में लपेटकर एक छोटी सी पोटली बना लें और इसे पर्स के उसी हिस्से में रखें जहां आप पैसे रखते हैं।

Vastu Tips For Shoes: घर में इस जगह भूलकर भी न रखें जूते-चप्पल, बुरे प्रभाव से नहीं बच पाएंगे आप
Vastu Tips For Shoes: क्या आप भी पहनते हैं इस रंग के जूते-चप्पल? घर में छा सकती है गरीबी
विज्ञापन

3 of 5
कैसे करता है यह उपाय काम? - फोटो : adobe
कैसे करता है यह उपाय काम?
पीला रंग समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। हल्दी शुद्धता का प्रतीक है, जबकि धनिया और सिक्का धन को स्थिर बनाए रखने में मददगार माने जाते हैं। इस पोटली को पर्स में रखने से वहां की नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है, जिससे धन टिकने में मदद मिलती है।

Vastu Tips: इन चीजों को देखकर न करें सुबह की शुरुआत, बिगड़ सकते हैं बनते काम
 

4 of 5
इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik
इन बातों का रखें ध्यान
  • पर्स को हमेशा साफ-सुथरा रखें। उसमें फटे हुए बिल, पुरानी रसीदें या अनावश्यक वस्तुएं जमा न करें।
  • नया पर्स लेने पर पहले उसे एक दिन पूजा स्थल पर रखें, फिर उसमें पैसे रखें।
  • रात के समय पर्स को अपने सिरहाने या तकिए के पास न रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : freepik
इस उपाय को अपनाने से कुछ ही समय में खर्च नियंत्रित होने लगते हैं और बचत में भी बढ़ोतरी आती है। यह उपाय धीरे-धीरे आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें