घर के मंदिर में रखें ये चीजें
- फोटो : iStock
मंदिर स्थापित करने की जगह
सबसे पहले तो घर में पूजा स्थान की दिशा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मंदिर की सही दिशा उत्तर-पूर्व दिशा होती है। माना जाता है कि अगर इस दिशा में मंदिर बनाया जाए तो घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। वहीं गलती से भी मंदिर दक्षिण दिशा में नहीं बनाना चाहिए।