Guruwar ke Upay: गुरुवार को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है और ये दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन भगवान बृहस्पति की विधि-विधान से पूजा की जाती है। बृहस्पति को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है, साथ ही ये देवताओं के भी गुरु कहे जाते हैं। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना और व्रत करने से भगवान विष्णु जल्द ही प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही बृहस्पतिदेव की कृपा से जातक के सारे कार्य सुगम हो जाते हैं। गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की पूजा करने से विवाह मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही बृहस्पति भगवान की कृपा से उच्च शिक्षा और अपार धन की प्राप्ति के योग भी बनने लगते हैं। अगर आप भी सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं, तो आपको भगवान बृहस्पति की पूजा जरूर करनी चाहिए। साथ ही कुछ उपाय भी करने चाहिए। आइए जानते हैं गुरुवार के दिन किए जाने वाले कुछ आसान उपाय...